“मैं भी कोरोना वॉलेंटियर” मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान के तहत निरन्तर जन-जागरूकता की जा रही है

उज्जैन 11 मई। मप्र जनअभियान परिषद अंतर्गत “मैं कोरोना वालेंटियर” अभियान के तत्‍वाधान में संस्‍था संकल्‍प समर्थ ऑर्गेनाईजेशन द्वारा वार्ड 40 में सर्वे कर वेक्‍सीनेशन स्‍टाफ से समन्‍वय किया गया। संस्था की टीम द्वारा लगभग 40 लोगों का वेक्‍सीनेशन करवाया गया।

​गायत्री परिवार से कोरोना वॉरियर संध्‍या पुरोहित द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को आवश्‍यक सामग्री चाय, नाश्‍ता एवं दवाई, खाना, ब्रेड उपलब्‍ध करवाई जा रही है। साथ ही मरीजों के परिजनों का मनोबल भी बढाया जा रहा है और साथ ही आमजन को वेक्‍सीनेशन सेंटर पर पहुंचाया एवं वेक्‍सीनेशन करवाया। बिना मास्‍क घूमते, आवश्‍यक दूरी नहीं रखने पर ‘रोको टोको’ अभियान तहत मास्‍क लगाने एवं दूरी बनाये रखने हेतु सतत आग्रह किया जा रहा है।

​संस्‍था दिव्‍यांग फाउंडेशन से कोरोना वालेंटियर एवं वीरेन्‍द्र चौरडिया द्वारा वार्ड के लोगों में वेक्‍सीन लगवाने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। संस्‍था ‘हम स्‍वस्‍थ तो उज्‍जैन स्‍वस्‍थ’ की मुहिम पर कार्य कर रही है एवं संस्‍था के प्रमोद मोबिया एवं संजय द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए दिव्‍यांगजनों की परिस्थिति जानकर उनकी समस्‍याओं का हल करने का प्रयास किया गया।

​राज्‍य आनंद संस्‍थान से कोरोना वालेंटियर प्रवीण जोशी एवं सीपी जोशी द्वारा संक्रमित परिवारों के बीच जाकर कोविड-19 की सभी गाईड लाइन का पालन करते हुए उनसे कुशलक्षेम पूछी तथा मास्‍क, हैंडवॉश, सेनीटाईजर, फल आदि प्रदाय किये गये। वार्ड-9 में कोरोना वालेंटियर आशा सेन एवं सोनू सोलंकी द्वारा वेक्‍सीनेशन हेतु घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |