देवास जिले मे 10 मई 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 2 हजार 362 व्यक्तियों ने टीका लगवाया

——-
देवास जिले मे 10 मई 2021 तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 1 लाख 68 हजार 615 टीके लगाये गये।
———
जिले में कोविड19 सुरक्षा में ,पत्रकारों ने सह परिवार पात्र सदस्यों को उत्साह पूर्वक लगवाये टीके, चौथा स्तम्भ कोरोना से हुआ सुरक्षित।
——-
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने नागरिकों से की अपील 18 साल से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति कोविड-19 का टीका अवश्य कराए।
——–
कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा अपील की गई है कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक उम्र के व्यक्ति सबसे पहले cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाये एवम वैक्सीनेशन सेंटर पर नंबर आने पर वैक्सीन लगवायें। साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति पूर्वानुसार अपना ऑनलाईन पंजीयन करवाकर अथवा नजदीकी संस्था में जाकर कोरोना से बचाव हेतु टीका अवश्य लगवाये। वर्तमान स्थिति में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा इसलिए सभी पात्र व्यक्ति टीका लगवाये एवम स्वंय ओर अपने परिवार को सुरक्षित करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम. पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन मे जिले मे कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। देवास जिले मे 10 मई 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 2 हजार 362 व्यक्तियों ने टीका लगवाया जिले मे 10 मई 2021 तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 1 लाख 68 हजार 615 टीके लगाये गये। जिले के जागरूक लोगों ने उत्साहपूर्वक टीका लगवाया। जिले में कोविड19 सुरक्षा में ,पत्रकारों ने सह परिवार पात्र सदस्यों को उत्साह पूर्वक लगवाये टीके, इलेक्ट्रॉनिक ओर प्रिंट मीडिया हमारे साथ चौथे स्तम्भ के रुप में है हर पल हमारे लिए तैयार रहते है आम जन को जागरूक करने में अहम भूमिका होती है ये सभी परिवार कोरोना से सुरक्षित हुए। 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों का cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होने पर स्लॉट अनुसार प्रतिदिन निर्धारित हितग्राहियों का दिनांक ,12,13 ओर 15 अप्रेल 2021 को शासकीय महारानी चिमनाबाई स्कूल देवास मे टीकाकरण होगा पात्र हितग्राहियों को सबसे पहले cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात वैक्सीनेशन सेंटर पर नंबर आने पर वैक्सीन लगवायें। पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता,आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। 18 से 44 वर्ष के व्यक्ति टीकाकरण के लिए https://selfregistration.cowin.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन करवाये एवं नम्बर आने पर टीका लगवाये।कोविड -19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |     Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या     |     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर, राजस्व के प्रकरणों का निराकरण करने में यह कोशिश की जाये कि जिलों में जीरो टॉलरेंस रहे     |     उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा     |     नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन में रौपे गए 50 हजार से अधिक पौधे     |     कालापीपल पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र पुनः प्रारंभ     |     ई-केवायसी एवं आधार अपडेशन के लिए शाजापुर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में पुन: शिविर लगेंगे     |     राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों के निरीक्षण पर कहा,ग्रामीणों से की मुलाकात, पौधरोपण किया     |