प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने देवास के औद्योगिक क्षेत्र में 247 बेड के कोविड केयर सेंटर

————–
कोविड-19 के मरीजों का यहां अस्पताल जैसा मिलेगा इलाज- प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर
———
प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग की मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज शहर के औद्योगिक क्षेत्र में 247 बेड का कोविड केयर सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह आज दिनांक 10 मई 2021 को रेड क्रॉस कोविड केयर -19 सेंटर का जो औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है का शुभारंभ माननीय प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी, देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, श्री राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस दौरान प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने सभी को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि कोविड केयर सेंटर इन सब के संकल्प, समर्पण एवं इच्छा शक्ति से प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पर 247 बेड को कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया है, जिसमें 100 बेड ऑक्सीजन युक्त तथा शेष सामान्य बेड वाले हैं। यहां पर कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल जैसा ही इलाज होगा। उन्होंने कहा कि मरीजों के भोजन पानी की व्यवस्था सेवा भारती की टोली द्वारा की जाएगी।
इस दौरान सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में अब मरीजों का इलाज अति शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। इस कोविड केयर सेंटर को कोरोना के बढ़ते मरीजों तैयार किया गया है, जहां पर ऑक्सीजन युक्त बेड रहेंगे तथा सामान्य बेड भी रहेंगे। मरीजों के भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

इस दौरान विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने कहा कि इस कोविड केयर सेंटर के शुरू होने जाने से कोविड के मरीजों का दवाब कम हो जाएगा। जो मरीज अमलतास एवं अन्य अस्पताल में जा रहे थे, अब उन्हें वहां जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे यहीं पर एडमिट होकर इलाज करा सकेंगे।
ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण
इस दौरान अतिथियों ने ऑक्सीजन प्लांट की यूनिट को देखा तथा उसकी कार्य प्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए देवास के औद्योगिक क्षेत्र में रेडक्रास सोसायटी देवास, नगर निगम देवास, जिला प्रशासन एवं इप्का कंपनी के माध्यम से लगभग 250 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।इस कोविड केयर सेंटर में इप्का कंपनी द्वारा ऑक्सीजन जनरेंटर की व्यवस्था की गई है। कंपनी के द्वारा इसे एयर कूल्ड भी किया गया है। उन्होंने बताया अगल-अलग केबिन बनाये गए हैं तथा जहां पर मरीजों को रखा जाएगा। यहां पर कंपनी द्वारा जो ऑक्सीजन पाइंट दिया गया है जिसमें 100 बेड ऑक्सीजन युक्त है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |