रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में अमलतास अस्पताल के दो कर्मचारी गिरफ्तार अब तक गिरोह के 8 लोग हो चुके है गिरफ्तार

देवास। रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के मामले कोतवाली पुलिस ने अमलतास अस्पताल के दो कर्मचारियों को पकड़ा है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तक रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में 8 लोग गिरफ्तार हो चुके है। जानकारी के अनुसार रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में कोतवाली पुलिस ने अमलतास अस्पताल की नर्स प्रियंका पिता लक्ष्मीचंद गालोदिया निवासी टोंकखुर्द और अनिल पिता मांगीलाल मालवीय निवासी सुनवानी महाकाल शिप्रा को गिरफ्तार किया। नर्स प्रियंका ने बताया कि उसकी बुआ काे दाे इंजेक्शन लग चुके थे। लेकिन उनकी माैत हाे गयी और एक इंंजेक्शन बच गया था जाे 19 हजार में वीरेंद्र के माध्यम से लाेकेंद्र काे दे दिया था। इंजेक्शन बेचने अनिल ने सहयाेग किया था। जिसके चलते उसे भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दे कि पुलिस अब तक गिरोह के प्राइम हॉस्पिटल के कंपाउडर अंकित पटेल, नर्स पूजा कलासिया, मेडिकल संचालक रुद्र तिवारी, लोकेंद्रसिंह राजपूत, वीरेंद्र पंवार, अर्जुन दुधानिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के मामले पुलिस गिरोह के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |