कोरोना संक्रमित मरीजों के परिवहन के लिए 200 अतिरिक्त एम्बुलेंस की स्वीकृति : मंत्री डॉ. चौधरी

———–
प्रदेश में अब कुल 348 एम्बुलेंस, देवास जिले के लिए 05 एम्बुलेंस वाहन स्वीकृत किये
————–
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि कोविड संक्रमित मरीजों को अस्पताल ले जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए 200 अतिरिक्त एम्बुलेंस वाहन किराये पर लेने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में कोविड – 19 मरीजों के परिवहन के लिए प्रदेश के जिलों में 148 वाहन की स्वीकृति दी गई थी। इस प्रकार अब प्रदेश के जिलों में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए 348 एम्बुलेंस वाहन से अस्पताल ले जाने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि पूर्व में एम्बुलेंस वाहन को कोविड केयर सेंटर पर रखे जाने के निर्देश दिये गये थे। अब जिला कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेन्टर पर एम्बुलेंस वाहन को रखे जाने के निर्देश जिला कलेक्टर को दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि जिलों के अतिरिक्त निर्धारित अधिकतम सीमा के अंतर्गत दूरस्थ ब्लॉक पर एम्बुलेंस रखने का निर्णय कलेक्टर के द्वारा लिया जा सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि कोविड – 19 के संक्रमित मरीजों के लिए 348 एम्बुलेंस वाहन की स्वीकृति दी गई है, उसमें इंदौर में 15, भोपाल 13, ग्वालियर 10, जबलपुर 10, उज्जैन 10, रीवा 9, शिवपुरी 8, सागर 10, बैतूल 10, रतलाम 8, सिंगरौली 7, सतना 8, रायसेन 7, धार 6, दतिया 4, होशंगाबाद 6, शहडोल 8, मंदसौर 6, सीहोर 6, दमोह 6, कटनी 6, नीमच 6, राजगढ़ 6, सीधी 6, विदिशा 6, मुरैना 6, खरगोन 8, पन्ना 4, अनूपपुर 6, उमरिया 4, निवाड़ी 6, नरसिंहपुर 6, टीकमगढ़ 6, झाबुआ 6, बड़वानी 6, सिवनी 6, गुना 6, बालाघाट 8, शाजापुर 4, अशोकनगर 6, डिण्डौरी 4, श्योपुर 6, मण्डला 6, आगर-मालवा 6, छतरपुर 6, देवास 5, हरदा 4, छिंदवाड़ा 8, अलीराजपुर 4, भिण्ड 6, खण्डवा 4 और बुरहानपुर के लिए 4 एम्बुलेंस वाहन स्वीकृत किये गये हैं। मंत्री डॉ. चौधरी में बताया कि 200 अतिरिक्त एम्बुलेंस वाहन मेसर्स जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड के माध्यम से कोविड 19 के मरीजों के परिवहन के लिए किराये पर लेने की अनुमति दी गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |