200 लीटर मिलावटी बॉयोडीजल जप्त, पेट्रोल पंप सील किया

उज्जैन 8 मई । नागदा उन्हेल मार्ग ग्राम मालीखेड़ी उन्हेल में संचालित हिन्दुस्तान बायोडीजल पम्प की गत दिवस जाॅच के दौरान पम्प बिना किसी अनुज्ञप्ति/एनओसी के संचालित पाये जाने के कारण जाॅच दौरान पाया गया बायोडीजल जप्तकर पम्प को सीलबंद किया गया ।

उक्त पम्प से रात में बायोडीजल की बिक्री करने की षिकायत होने से खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ में आज 08.05.2021 को छापामार कार्यवाही की गई।

जाॅच दौरान पाया गया कि पम्प संचालक दिलषाद अहमद द्वारा बायोडीजल पम्प के आफिस के पीछे महिन्द्रा कंपनी के बोलेरो चार पहिया वाहन क्रमांक एम.पी.-13/जीबी 1843 (जिसमें 2000 लीटर क्षमता का टैंक स्थापित) को खड़ा कर टैंक में लगे नोजल से ट्रक क्रमांक एम.पी.-09/एसएस 9993 को विक्रय करते पाया गया।

जाॅच दौरान टैंक से पेट्रोलियम पदार्थ निकालकर सीलबंद किया गया तथा *पेट्रेालियम पदार्थ की डेनसिटी ज्ञात करने पर 830 से 900 तक की नही होना पाया गया।* पेट्रेालियम पदार्थ में हाइड्रोमीटर डालने पर हाइड्रोमीटर पूर्णत डूब गया। इसप्रकार मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ होना पाया गया।

पम्प संचालक द्वारा इसप्रकार सीलबंद पम्प से बिना की अनुमति/एनओसी के चार पहिया वाहन में टैंक स्थापित कर बायोडीजल के नाम मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ विक्रय करने के कारण मौके पर पाया गया चार पहिया वाहन क्रमांक तथा उसके में लोड 200 लीटर मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ को जप्त किया गया। पम्प संचालक द्वारा चार पहिया वाहन की चाबी उपलब्ध नही कराने के कारण जप्तषुदा चार पहिया वाहन तथा उसमें लोड मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ को पंप संचालक सुपुर्दगी में दिया गया।

हिन्दुस्तान बायोडीजल पम्प संचालक दिलषान अहमद तथा पम्प संचालक द्वारा बतायें अनुसार पार्टनर रतन जांगीड पिता श्री बंषी जांगीड निवासी 80 फिट रोड़, राठौर रेस्टोरेन्ट के पीछे रतलाम के विरूद्ध आवष्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान बायोडीजल पम्प के विरूद्ध पुर्व में आवष्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दर्ज प्रकरण अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय में प्रचलित है।

छापामार कार्यवाही में शामिल:- श्री मोहन मारू जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला उज्जैन, श्री नागेष दायमा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नागदा, श्री दिनेष यादव कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाचरौद तथा श्री रविन्द्रसिंह संेगर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी उज्जैन जिला उज्जैन इत्यादी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |