शांतिदूत हेल्पलाइन पर त्वरित कार्रवाई,उज्जैन पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

➡️ *अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करो गिरफ्तार*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अमरेन्द्र सिंह* तथा नगर पुलिस अधीक्षक *सुश्री पल्लवी शुक्ला* के मार्गदर्शन में में जिले में कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उज्जैन पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई सतत जारी हैं। अभियान के तहत शराब व अन्य मादक पदार्थों का अवैध रूप से क्रय विक्रय परिवहन व विनिर्माण करने, गैरकानूनी रूप से जुआ सट्टा चलाने वालों बदमाशों पर कार्रवाई जारी है ।

इसी क्रम में आज थाना महाकाल द्वारा कार्यवाही की गई है जिसका विवरण इस प्रकार है दिनांक 04.05.2021 को थाना महाकाल उज्जैन पर उनि राजेन्द्र जाधव को शांतिदूत हेल्पलाइन द्वारा सूचना दी कि एक आरोपिया अपने एक और साथी के साथ मिलकर अवैध रूप से स्मैक पावडर के टोकन (पुडिया) अपने ससुर के घर बालाजी किराना दुकान के पास गणेश कालोनी उज्जैन से बेच रही है। मुखबीर के द्वारा यह भी बताया गया कि यदि शीघ्र जाकर उक्त आरोपिया व उसके साथी को नहीं पकड़ा गया तो वह स्मैक के टोकन (पुडिया) पीने वालो को बेचकर अन्यत्र कही चली जायेगी। स्मैक पावडर के टोकन बेचने के सम्बंध में प्राप्त सूचना की तस्दीक एव कार्यवाही हेतु आरक्षक 87 मयूर सोनी को सर्कल में भेजकर स्वतंत्र साक्षीगण जाहीद , अब्दुल हमीद को तलब कर तलवीदा पंचान एव थाना पर मौजूद आर 87 मयुर सोनी, आर 1788 गोपालसिंह सोलकी महिला आर 1440 राधा परमार के समक्ष मुखबीर सुचना से अवगत कराकर मुखबीर सुचना का पंचनामा बनाया गया। उपरान्त श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अनुभाग कोतवाली उज्जैन को मुखबीर सुचना एव सर्च वारन्ट प्राप्त न करने के सम्बंध में प्रतिवेदन (धारा 42 एन. डी. पी. एस मुखबीर के बताये स्थान निवास गणेश कालोनी उज्जैन के लिये रवाना होकर पहुचे और एक कार्नर के मकान की आड से देखा कि दोनो आरोपी दरवाजे के गेट पर खड़े होकर एक लड़के को टोकन बेचते दिखे। जिस पर हमराही बल व पंचानो को साथ लेकर घेराबंदी कर दोनो को पकड़ा गया। जामा तलाशी करते आरोपियों के पास से बाएं तरफ कमर में रखे प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में छोटे-छोटे अखबार के टुकड़े में बंधी 18 टोकन (पुड़िया) मिली तथा आरोपी के पास से जींस पैंट के दाहिने जेब से 24 टोकन (पुड़िया) तथा बिक्री राशि ₹150 मिले व संदिग्ध एक जैसा पदार्थ मिला। आरोपियों के कब्जे से स्मैक पाउडर लगभग 4 ग्राम 90 मिलीग्राम कीमती लगभग 8400 का होना पाया गया दोनों का यह कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत होने से अपराध क्रमांक 363/21 दर्ज कर विधिवत रूप से कार्रवाई की गई।

🟢 *जप्त सामग्री*
04 ग्राम व 90 मिलीग्राम स्मैक पाउडर कीमती लगभग 8400 रुपए।

🟢 *सराहनीय कार्य*-
उप निरीक्षक राजेंद्र जाधव, आरक्षक 87 मयूर सोनी , आरक्षक 17 88 गोपाल सिंह सोलंकी, महिला आरक्षक 1440 राधा परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🙏 *आम जनता से अपील*
*उज्जैन शहर की आम जनता शांतिदूत हेल्पलाइन नंबर 7049119001 पर कोई भी आपराधिक गतिविधि जैसे- जुआ/सट्टा, अवैध शराब बिक्री एवं समस्त गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं ,सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गुप्त रखा जाएगा*।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |