देवास जिले मे 23 अप्रेल 2021 तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 1 लाख 49 हजार 043 टीके लगाये गये

——
जिले मे 24 अप्रैल 2021,शनिवार को जिले मे 50 संस्थाओ में आयोजित किया जा रहा कोविड19 टीकाकरण
——
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने नागरिकों से की अपील में 45 साल से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर टीकाकरण अवश्य कराए।
—–
कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का शासन द्वारा 01 अप्रैल से टीकाकरण प्रारंभ किया गया है। 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है। अब शासकीय एवं निजी क्षेत्र की चिंहित स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड -19 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। जबकि निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में 250 रूपए में यह वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा अपील की गई है कि ऐसे सभी व्यक्ति जो 45 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके हैं वे ऑनलाईन पंजीयन करवाकर अथवा नजदीकी संस्था में जाकर टीका अवश्य कराये। वर्तमान स्थिति में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा इसलिए सभी पात्र व्यक्ति टीका लगवाये एवम स्वंय ओर अपने परिवार को सुरक्षित करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम. पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन मे जिले मे कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। देवास जिले मे 23 अप्रेल 2021 तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 1 लाख 49 हजार 043 टीके लगाये गये। जिले के जागरूक लोगों ने उत्साहपूर्वक टीका लगवाया। सभी पात्र हितग्राहियो से जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग निरन्तर अपील कर रहा है। कि कोरोना से बचाव हेतु टीका लगाना आवश्यक है कोविड-19 का टीका सुरक्षित है ,उपयोगी है ,किसी भी अफवाह या भ्राॅति मे न आये आप अपना और अपने परिवार की सेहत, स्वास्थ्य का ध्यान रखे घर मे 45 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति है तो उन्हे तुरन्त नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर लेकर जावे एवं कोविड-19 का टीका अवश्य लगवायें । जिले मे 24 अप्रैल 2021,को 50 संस्थाओं मे कोविड-19 टीकाकरण होगा। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सभी विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी है ब्लॉक में एसडीएम के निर्देशन में सीएमओ, नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत पंचायत सचिव, टीचर, जन अभियान परिषद ,कोटवार आशा सहयोगी ,आशा आंगनबाड़ी ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सी एच ओ ,स्व सहायता समूह, को जिम्मेदारी सौपी गयी है। जिले मे टीकाकरण 50 संस्थाओ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाईजगवाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौबाराधीरा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरणगांव , सिविल अस्पताल हाटपिपलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर, सिविल अस्पताल कन्नौद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़, उप स्वास्थ्य केंद्र करनावद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संदलपुर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमानिया, कैंब्रिज स्कूल देवास ,राम मंदिर इटावा, गवर्नमेंट स्कूल दिग्गी राजा नगर ,गीता भवन देवास, यूपीएससी इटावा, यूपीएससी बावडीया, संजीवनी क्लिनिक मेंडकी, संजीवनी क्लिनिक नागदा ,संजीवनी क्लिनिक बालगढ़, जिला अस्पताल देवास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानीगांव ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतवास, उप स्वास्थ्य केंद्र चौबारा जागीर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ, उप स्वास्थ्य केंद्र सवरसी, उप स्वास्थ्य केंद्र पानदा, उप स्वास्थ्य केंद्र लसूडिया कुलमी ,उप स्वास्थ्य केंद्र अमोना, उप स्वास्थ्य केंद्र आगरोद, उप स्वास्थ्य केंद्र अमलाताज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोरासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डबलचौकी, उप स्वास्थ्य केंद्र बीजूखेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनास ,अनामय स्कूल बावड़िया ,मलहर स्मृति मंदिर देवास ,उप स्वास्थ्य केंद्र अरलावदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुंजापुरा, उप स्वास्थ्य केंद्र देवली ,उप स्वास्थ्य केंद्र टोंककला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदयनगर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयागंज मंडी में आयोजित होगा कोविड19 टीकाकरण मे निःशुल्क टीके लगाये जा रहे है। निजी चिकित्सालय /नर्सिंग होम ,स्वास्थ्य संस्थाओं में 250 रूपए में यह वैक्सीन लगवाई जा सकती है। पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता,आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। टीकाकरण के लिए https://selfregistration.cowin.gov.in पर घर बैठे ही ऑनलाईन पंजीयन करवा सकते हैं। अथवा नजदीकी संस्था में जाकर टीका लगवा सकते हैं।कोविड -19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |