इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहा है 250 बेड का कोविड केयर सेंटर करीब 10 दिनों में बनकर होगा तैयार कोविड केयर सेंटर, कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला और निगमायुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने निरिक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देवास | 23-अप्रैल-2021
शहर के औद्योगिक क्षेत्र में 250 बेड का कोविड केयर सेंटर बन रहा है। इस कोविड केयर सेंटर का कार्य आगामी करीब 10 दिनों में पूर्ण होने की संभावना है। इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहे कोविड केयर सेंटर का कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने आज व्यवस्थाओं का जायजा किया। इस दौरान अन्य संबंधित उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर के कार्य में और गति लाएं कि आगामी में 10 दिन में यह तैयार हो जाएं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोविड के बढ़ते केसेस को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क होकर कार्य कर रहा है। आगामी दिनों में कोविड की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवास के औद्योगिक क्षेत्र में रेडक्रास सोसायटी देवास, नगर निगम देवास, जिला प्रशासन एवं इप्का कंपनी के माध्यम से लगभग 250 बेड का कोविड केयर सेंटर रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 10 दिन में इसका कार्य हो जाएगा।, जिसमें इप्का कंपनी द्वारा ऑक्सीजन जनरेंटर की व्यवस्था की जा रही है। कंपनी के द्वारा इसे एयर कूल्ड भी किया रहा है। उन्होंने बताया अगल-अलग केबिन बनाए जा रहे हैं, जहां पर मरीजों को रखेंगे। यहां पर कंपनी द्वारा जो ऑक्सीजन पाइंट दिया जा रहा है, उससे लगभग 100 बेड ऑक्सीजन युक्त्‍रहेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देवास और उज्जैन रोड पर बने एसएसटी चेक पाईंट का निरीक्षण     |     मुजफ्फरपुर: घर पर चल रहा था मां का श्राद्ध, छोटा भाई बना हैवान… बड़े भाई को काटकर नदी में फेंका     |     मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED को भी स्टेटस रिपोर्ट में देरी पर लगाई फटकार     |     संदेशखाली, भूपतिनगर के बाद अब रामनवमी में हिंसा, लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में क्यों मचा बवाल?     |     चुनाव चिह्न के साथ बार कोड देने का सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव, ECI का इनकार, फैसला सुरक्षित     |     जब बीहड़ में बैठा डकैत ददुआ तय करता था कौन बनेगा सांसद, विधायक और प्रधान     |     उज्जैन कलेक्टर द्वारा बड़ी कार्यवाही, जिले के 16 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित     |     लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..     |     पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में झुलसे युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, केमिकल मिक्सिंग के समय हुआ था ब्लास्ट..     |     होइए वही जो राम रचि राखा… कैसरगंज से टिकट के सवाल पर बोले बृजभूषण शरण सिंह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें