देवास जिले के लिए अच्छी खबर 95 मरीज हुए कोरोना से मुक्त,कलेक्टर ने कहा जीतेगा देवास,हारेगा कोरोना,

शहज़ाद खान शाजापुर/देवास

———–
देवास जिले में आज दिनांक तक 4032 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत हुए स्वस्थ्य
————-
जिले में अभी तक 01 लाख 27 हजार 307 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई
————–
देवास जिले में आज गुरुवार को अच्छी खबर प्राप्त हुई है। जिसमें एक साथ 95 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में आज दिनांक तक 4032 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत स्वस्थ्य हुए हैं।
देवास जिले में 22 अप्रैल 2021 को प्राप्त 703 सैम्पल की रिपोर्ट में से 616 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है तथा 87 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 492 है। जिले में आज 95 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए है। जिले में आज कोरोना संक्रमण से ग्रसित 02 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में आज दिनांक तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 40 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में आज दिनांक तक 01 लाख 34 हजार 46 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 01 लाख 32 हजार 798 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 01 लाख 27 हजार 307 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 4564 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 4032 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 88.34 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.88 प्रतिशत है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |