देवास में कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद निगम कर रहा शहर व वार्ड को सेनेटाईज, बगैर मास्क के घूम रहे लोगों पर ही जा रही चालानी कार्रवाई

शहजाद खान शाजापुर/देवास
——

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा लॉकडाउन निर्धारित समय दुकानों के बंद होने के पश्चात शहर में फायर व छोटे ट्रैक्टर फायर मशीन से सयाजी द्वार से लेकर शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी प्रकार वार्ड में भी सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। संक्रमित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही संक्रमित व्यक्तियों के क्षेत्र के घरों के आसपास भी सैनिटाइजेशन का कार्य कर चूने की लाइन डाली जा रही है। इसी प्रकार शमशान में भी सैनिटाइजेशन किया जा रहा है साथ ही नालियों की सफाई भी निरंतर की जा रही है और एंटी लारवा का छिडक़ाव नालियों में किया जा रहा है। शिपिंग कार्य निरंतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने शहर के आम नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले आवश्यक कार्य होने पर मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें कोरोना नियम का पालन पूरी तरह से करें। कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में भी ज्यादा भीड़ ना लगाते हुए कोरोना नियम का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मास्क लगाकर रखें।
इसके साथ ही बिना मास्क के बाहर निकलने वाले नागरिकों का चालानी कार्रवाई पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम के घटक दलों द्वारा की जा रही है। साथ ही नगर निगम के द्वारा नए दल गठित किए गए हैं जो कि 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों द्वारा जो कोरोना का टीका नहीं लगवाया गया उनको टीका लगाए जाने हेतु प्रेरित करने के लिए घर-घर निगम की टीम जाकर उनको प्रेरित कर रही है। जिससे टीकाकरण के कार्य में सहयोग मिल रहा है। संक्रमण की ऐसी परिस्थिति के बीच दानदाताओं द्वारा पूरी तरह से प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |