उज्जैन जिले की 10 तहसीलों के समस्त ग्रामीण पटवारी हलके के ग्राम आबादी क्षेत्र भू-सर्वेक्षण के अधीन अधिसूचित

उज्जैन 09 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी श्री आशीष सिंह ने मप्र भू-राजस्व संहिता नियम-2020 के उपबंधों के अनुसरण में उज्जैन जिले की 10 तहसीलों (खाचरौद, महिदपुर, घट्टिया, तराना, उज्जैन, बड़नगर, नागदा, झारड़ा, माकड़ोन, कोठी महल) के समस्त ग्रामीण ग्राम के समस्त पटवारी हलके की ग्राम आबादी के क्षेत्र को भू-सर्वेक्षण के अधीन लेते हुए भू-सर्वेक्षण के अधीन अधिसूचित करने की सूचना जारी की है। भू-सर्वेक्षण के दौरान नवीन अधिकार अभिलेख तैयार किया जायेगा, जिसमें समस्त खातेदारों के नाम, उनके अंश, दायित्व तथा सुखाचार अधिकार अभिलेखित किये जायेंगे तथा ग्रामों के लिये निस्तार पत्रक तथा वाजिब उल अर्ज भी तैयार किया जायेगा। उक्त सर्वेक्षण से जो व्यक्ति प्रभावित हो सकते हैं, उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे उक्त सर्वेक्षण संक्रियाओं के दौरान अपने क्षेत्र में उपस्थित रहें तथा अभिनियोजित कर्मचारियों को सहयोग करें और भूमि में उनके स्वत्व सीमाओं, अंशों, दायित्वों और अधिकारों को उपलब्ध करायें। यह कार्य समस्त कृषकों के हित में होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |