ऑक्सिजन की कमी से 5 मरीजों की मृत्यु की खबर पूर्णत: गलत- कलेक्टर

उज्जैन 08 अप्रैल। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जानकारी दी कि माधवनगर अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी से पाँच मरीजों की मृत्यु की खबर पूर्णत: गलत तथा भ्रामक है।

माधवनगर अस्पताल में अभी भी लगभग 132 मरीज उपचार करा रहें हैं। इनमें से 100 से अधिक मरीज ऑक्सिजन पर निर्भर होकर ईलाज करा रहें हैं। एक मरीज की भी मृत्यु ऑक्सिजन की कमी से नहीं हुई है। सभी को ऑक्सिजन की पूर्ति सिंगल लाईन से करी जाती है। अत: ऑक्सिजन की कमी से 5 मरीजों की मृत्यु का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता है। माधवनगर अस्पताल में पिछले 24 घण्टे में 1 सैकण्ड के लिए भी ऑक्सिजन की आपूर्ति बंद नहीं हुई है।

कलेक्टर श्री सिंह ने अपील की है कि इस प्रकार की भ्रामक तथा जनता में डर उत्पन्न करने वाली खबरों को सोशल मीडिया पर चलाने से पहले तथ्यों की जाँच अवश्य कर लें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की अफवाहें सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करेगा तो उसके विरूद्ध धारा-188 तथा महामारी अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में ईको गाड़ी बन गई आग का गोला, विस्फोट जैसी आई आवाज     |     भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक     |     दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |