किसान से 500 रु लेने के मामले में, दताना उपार्जन केंद्र के सर्वेयर के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज

उज्जैन 05 अप्रैल. गेंहू उपार्जन कार्य में लगे हुए दताना उपार्जन केंद्र के सर्वेयर राम विशाल यादव द्वारा गेहूं का सैंपल पास करने के किसान से 500 रु लेने के मामले में संबंधित के विरुद्ध नरवर थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई गई है ।

अविप्रसाद अपर कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी जिला उज्जैन तथा श्री मोहन मारू जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला उज्जैन एवं श्री एन.एस. मुवेल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी उज्जैन द्वारा सेवा सहकारी संस्था दताना का गेहूॅ उपार्जन केन्द्र कल्याण एक्सप्रेस वेयर हाउस नरवर तहसील उज्जैन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पाया गया कि उपार्जन केन्द्र पर जालमसिंह किसान द्वारा ट्रालियाॅ गेहूॅ भरकर लाई गई थी किसान द्वारा लाये गये एफएक्यू गुणवत्ता का होने के बावजूद भी उपार्जन केन्द्र पर नियुक्त सर्वेयर रामविशाल यादव निवासी ग्राम सुजानपूरा तहसील शाहगढ़ जिला सागर द्वारा अनाधिकृत रूप से किसानों 500 रूपयें लिये जाना प्रमाणित होने से सर्वेयर के विरूद्ध पुलिस थाना नरवर जिला उज्जैन में किसानों से अनाधिकृत रूप पैसे लेने की एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

खरीदी केन्द्र पर अनुपस्थित पाये गये श्री चंद्रषेखर कुरील एआरईओ नोडल अधिकारी तथा समिति प्रबंधक श्री प्रकाश त्रिवेदी की गंभीर लापरवाही के लिये कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर तथा कलेक्टर के समक्ष निलंबन की कार्यवाही प्रस्ताव रखा गया है। श्री बीएस पटेल समिति प्रशासक द्वारा भी केन्द्र का निरीक्षण नही करने, निगरानी नही रखने, लापरवाही बरतने तथा भारी अव्यवस्था पाये जाने पर प्रषासक को भी कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर तथा कलेक्टर के समक्ष निलंबन की कार्यवाही प्रस्ताव रखा गया है।

उपार्जन केन्द्र पर माईष्चर मीटर नही होना, सिलाई मषीन पर्याप्त संख्या में नही होना, उपार्जन केन्द्र पर मात्र 02 तौल कांटे होना, एफएक्यू मापदण्ड के पंखे, छलने भी नही होना पाया गया। निरीक्षण दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देषित किया गया है कि उपार्जन केन्द्रो पर सभी व्यवस्थाऐं चाकचैबंद रहे, नोडल अधिकारी तथा प्रषासक उपार्जन केन्द्र की पूर्ण निगरानी रखे अव्यवस्था होने पूर्ण रूपेण उत्तरदायी होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |