उज्जैन में प्रशासन द्वारा जिम बंद करने के विरोध में ट्रेनरों ने टावर चौक पर वर्कआउट कर किया प्रदर्शन

: उज्जैन में बुधवार शाम को शहर के सभी जिम ट्रेनर और बॉडी बिल्डर ने प्रशासन द्वारा जिम बंद करने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया है। टावर चौक पर शरीर साधकों ने पुश अप करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। साथ ही प्रशासन से अनुरोध किया है कि जिम से लोगों के शरीर में इम्यूनिटी पावर बढ़ता है जिससे कोरोना संक्रमण नहीं फैलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिम खोली जाए।
दरअसल उज्जैन में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा उज्जैन की सभी जिम को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। ऐसे में 2 दिन पहले उज्जैन के जीवाजीगंज क्षेत्र में प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए एक जिम को सील कर दिया था। साथ ही जिम में वर्कआउट करने वाले 16 शरीर साधकों पर धारा 144 का उल्लंघन करने का प्रकरण भी दर्ज किया था। ऐसे में बुधवार को सभी जिम के ट्रेनर और बॉडीबिल्डर टावर चौक पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने खुले में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वर्कआउट किया। वहीं पुश अप लगाकर प्रशासन के इस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया। जिम ट्रेनर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्कआउट करने से शरीर में इम्यूनिटी पावर बढ़ता है। ना कि कोरोना संक्रमण फैलता है। ऐसे में प्रशासन को इस बारे में गंभीरता से सोचते हुए अपने निर्णय को बदलना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |