सेना भर्ती रैली का हुआ समापन, रैली में 32 हजार युवाओं ने लिया भाग

———-
सेना भर्ती रैली में 3900 युवाओं को प्राथमिक चयन
———–
भर्ती रैली में विशेष सहयोग एवं व्यवस्थाओं के लिए कर्नल श्री सिंह ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को भेंट किया स्मृति चिन्ह
————
चयनित पात्र आवेदकों की लिखित परीक्षा 30 मई को होगी आयोजित
———-
जिले में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के लिए सेना भर्ती का रैली का आयोजन के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 20 मार्च से 30 मार्च को किया गया। सेना भर्ती रैली का आज मंगलवार को समापन हुआ। सेना भर्ती रैली के अन्तर्गत मंगलवार को 30 मार्च को 2021 को धर्म शिक्षक, फार्मा, नर्सिग मेल एवं लिपिकिय पद हेतु 5860 युवाओं द्वारा ऑनलाइन पंजीयन किया गया था। सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पंजीकृत युवाओं में से 3354 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दिनांक 20 मार्च से 30 मार्च 2021 तक आयोजित सेना भर्ती रैली हेतु कुल 49 हजार 987 युवाओं द्वारा ऑनलाईन पंजीयन किया गया था, जिसमें से लगभग 32 हजार युवाओं द्वारा रैली मे भाग लिया गया। शारीरिक परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण उपरांत लगभग 3900 युवाओं को लिखित परीक्षा हेतु पात्र पाया गया। पात्र आवेदकों की लिखित परीक्षा दिनांक 30 मई 2021 आर्मी स्कूल महू में आयोजित की जाएगी।
कर्नल बलजीत सिंह निर्देशक भर्ती कार्यालय महू ने भर्ती रैली में सहयोग, उत्तम व्यवस्थाओं के लिए देवास कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह एवं सिविल प्रशासन की सराहना की तथा कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद दिया। साथ ही जिले के अधिकारियों का भी सहयोग एवं व्यवस्था के लिए आभार माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —- ➡️ प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह     |     SC के आदेश पर गठित हुई SIT… प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह करेंगे मंत्री विजय शाह केस की जांच, जानिए इनके बारे में     |     मध्य प्रदेश में एक जून से लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, 87 फीसदी पूरा हो चुका eKYC का काम     |     घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार     |     इंदौर के सराफा बाजार पहुंचे सीएम मोहन, मंत्रिमंडल के साथ उठाया चटपटे व्यंजनों का लुत्फ     |     मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?     |     CM मोहन ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी नर किंग कोबरा की सौगात, पक्षियों को अपने हाथ से खिलाया दाना     |     पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नीलगिरि लकड़ियों की तस्करी, चार ट्रक जप्त     |     MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज     |     लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला     |