कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों को भ्रमण कर समर्थन मूल्य पर खरीदी का जायजा लिया

आगर-मालवा | 30-मार्च-2021 राज्य शासन के निर्देशानुसार आगर-मालवा जिले में 27 मार्च से रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया। जिले में गेहूं की खरीदी 39 केन्द्रों पर तथा चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन 12 केन्द्रों पर राज्य शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर आने के लिए किसानों को पूर्व में संदेश भेजकर उनकी उपज विक्रय हेतु केन्द्रों पर बुलाया जा रहा है। खरीदी के दौरान केन्द्रों पर कोरोन गाईडलाईन का पूर्णतः पालन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा आज मंगलवार को सुसनेर तहसील अन्तर्गत समर्थन मूल्य के खरीदी केन्द्रों का जायजा लेने पहुंचे। कलेक्टर ने प्राथमिक सहकारी संस्था सोयत के खरीदी केन्द्र श्री कृष्ण वेयर हाऊस एवं पा्रथमिक सहकारी संस्था सोयतखुर्द के खरीदी केन्द्र शुभम वेयर हाऊस एवं प्राथमिक सहकारी संस्था डोंगरगांव उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर खरीदी का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम सुसनेर को निर्देश दिए कि खरीदी केन्द्रों पर किसी भी प्रकार से व्यापारियों का माल उपार्जित न हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। केवल पंजीकृत किसानों से ही संदेश प्राप्त होने के पश्चात् उनका माल उपार्जित करें। कलेक्टर ने एसडीएम, सीईओ जनपद आदि को निर्देश दिए कि अन्तर्राज्यीय सीमा के पास वाले खरीदी केन्द्रों पर विशेष चौकसी बरती जाएं, ताकि बाहरी क्षेत्रों से चना, मसूर, सरसों एवं गेहूं की उपज खरीदी केन्द्रों पर विक्रय के लिए न लाई जा सकें।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों पर किसानों से चर्चा भी की। इस दौरान एक कृषक ने अवगत करवाया कि उसकी फसल विक्रय हेतु तैयार नहीं हुई है, किन्तु उपार्जन का संदेश प्राप्त हो गया है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि पटवारी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर ली जाए, कि किन किसानों की फसल कटकर उपार्जन के लिए तैयार है, ताकि उन्हें ही मैसेज भेजकर उपज विक्रय हेतु केन्द्रों पर बुलाया जाए। कलेक्टर द्वारा इसके पश्चात् प्राथमिक सहकारी संस्था सुसेनर के खरीदी केन्द्र कृषि उपज मंडी सुसनेर एवं संस्कार वेयर हाऊस सुसनेर का का दौरा कार्य खरीदी केन्द्रों का जायजा लिया गया।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री डीएस रणदा, एसडीएम श्री केएल यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |