कलेक्टर ने कन्टेनमेंट क्षेत्र का दौरा किया मरीजों के घर के बाहर पहुंचकर घर मे ही रहने की समझाइश दी

उज्जैन 30 मार्च। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने शहर में विभिन्न कॉलोनियों में बनाये गए कटेन्मेंट झोन में जाकर निरीक्षण किया तथा पॉजिटिव मरीजों के घर के बाहर पहुंचकर उनका हाल चाल जाना। कलेक्टर ने मरीजों के घरवालों से कहा कि वे अनिवार्यत: मास्क लगाकर रहें और घर के अंदर ही रहें। कलेक्टर श्री सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान व क्षेत्र के इंसीडेंट कमांडर के साथ नानाखेड़ा क्षेत्र, महाकाल वाणिज्य केंद्र महानंदा नगर , महाकाल एवेन्यू , गीता कॉलोनी , पुलिस कॉलोनी फाजलपुरा आदि के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि होम क्वारंटाइन हुए मरीजों से कंट्रोलरूम के अधिकारियों द्वारा निरंतर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संपर्क बनाकर रखा जा रहा है। कलेक्टर ने मरीजों से पूछा की उन्हें कंट्रोलरूम से समय-समय पर फोन आ रहा है तथा दवाईयाँ दी गई है अथवा नही । मरीजों व उनके परिजनों ने कहा कि उन्हें समय समय पर फोन के माध्यम से कान्टेक्ट किया जा रहा है। कलेक्टर ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के बाहर अनिवार्यत बैरिकेटिंग कर कन्टेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पॉजिटिव मरीजों के रिश्तेदारों से अपील की कि वे घर के बाहर लगे होम क्वारंटाइन के पोस्टर को यथावत रहने दें। यदि उक्त पोस्टर को हटाया गया तो सम्बंधित के विरुद्ध एफआईआर की कार्यवाही की जायेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |