सर्व हिंदू उत्सव समिति ने सभी बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमो को किया स्थगित

परंपरागत तरीके से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए प्रतीकात्मक स्वरूप में मनाएंगे होली।*

*श्रीकृष्ण व्यायामशाला में बैठक आयोजित कर लिया निर्णय,निर्णय से प्रशासन को भी अवगत कराया।*
फ़ोटो 01: प्रशासन को निर्णय से अवगत कराते अध्यक्ष श्री भंवर व समिति पदाधिकारी व उपस्थित प्रशासनिक  अधिकारी।

*शाजापुर*/ सर्व हिंदू उत्सव समिति ने रविवार को दोपहर 12:00 बजे स्थानीय श्रीकृष्ण व्यायामशाला स्थित परिसर में  प्रशासन की पहल पर नए गाइडलाइंस और कोरोना दिशा निर्देशों के सामने आने के बाद एक बैठक आयोजित कर आगामी होली के बड़े भीड़ वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित कर दिया है। उक्त जानकारी देते हुए हिंदू उत्सव समिति के प्रवक्ता उमेश टेलर ने बताया कि सर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप भंवर की अध्यक्षता में स्थानीय श्रीकृष्ण व्यायामशाला परिसर में आयोजित बैठक में समिति के सचिव तुलसीराम भावसार, उपाध्यक्ष रामचंद्र भावसार  संवरक्षक प्रदीप चंद्रवंशी सहित प्रशासन के अधिकारियों एसडीएम साहेबलाल सोलंकी ,एसडीओपी सुश्री दीपा डोडवे,एवं    होली उत्सव समिति के अध्यक्ष गोविंद कसेरा सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर बड़े भीड़ वाले समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि होली में पांचों दिवस रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे। जिनमें सुंदरकांड, भजन संध्या,  स्थानीय कलाकारों द्वारा आयोजित एक शाम शहीदों के नाम, खाटू श्याम की भजनसंध्या,अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाना था। जिनमे भारी संख्या में भीड़ की उपस्थिति रहती जिसे देखते हुए कोरोना गाइडलाइंस के अनुपालन में कार्यक्रम करना संभव नहीं हो पा रहा  था। अतः प्रशासन के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रमो  को फिलहाल अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
       साथ ही उक्त निर्णय से प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।
*प्रतीक स्वरूप में करें परंपरा का निर्वहन*
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप भंवर एवं सचिव तुलसीराम भावसार ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वह प्रशासन के निर्देशानुसार मेरी होली मेरे घर अभियान मैं सहभागिता करते हुवे । प्रतीकात्मक स्वरूप में ही होली की परंपरा का निर्वहन करें। कोरोना गाइडलाइंस का पालन  करते हुवे  मास्क  लगाकर ही घर से निकले और सूखे रंगों से ही तिलक होली खेलकर इस वर्ष परंपरा निभाएं ।  उन्होंने बताया कि नगर में जिस प्रकार से कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है।  और नित नए केस आते जा रहे हैं। वह हम सबके लिए चिंता का विषय है। जिसे ध्यान में रहते हुए हम अपने लोगों को खतरे में नहीं डाल सकते। आपकी हमारी सब की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि शासन के निर्देशानुसार अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से खुद को बचाए।श्री भंवर व श्री भावसार ने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिका पूजन दहन व अन्य सभी पारंपरिक कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम को छोड़कर  यथा समय तय स्थान पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए पूरे उत्साह उमंग ओर खुशी के साथ मनाए जावेंगे।बैठक के दौरान प्रमुख रुप से  सर्व श्री गोपाल राजपूत स्वामी सोनी , आशीष नागर,सत्या वात्रे, रूप किशोर राठोर,विनोद उड़ी  जैन,धर्मेंद्र प्रजापत, प्रेम यादव,कल्ली चंदेल, भूपेंद्र मालवीय, चिनेश जैन, संजय सोनी,सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
00000000000000000000।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |