सायरन बजते ही मक्सी में कलेक्टर एसपी झंडा चोक में नागरिकों के साथ हो गए खड़े,नागरिको से चर्चा की

गुरुवार शाम 7.00 बजे नगर परिषद मक्सी में झंडा चौक पर पहुंचकर कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सायरन बजने पर 2 मिनिट मौन रखकर एक स्थान पर खड़े रहे। इसके पश्चात कलेक्टर श्री जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले भी बनाए। साथ ही उन्होंने नगर परिषद मक्सी का भ्रमण कर आमजनों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरबान सिंह पटेल ने उनका स्वागत किया इस दौरान जिला शहरी अभिकरण अधिकारी भूपेंद्र कुमार दीक्षित तहसीलदार संदीप ईवने टीआई मनीष दुबे पटवारी भगवान सिंह गुर्जर मक्सी नगर परिषद के माखन सिंह भंडारी सतीश राजोरिया हिम्मत राव भोसले बनवारी लाल शर्मा अमित गायकवाड नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंदर सिंह पटेल डॉक्टर इलियास मंसूरी पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता अशोक जैन मिश्रीलाल लोधी बद्रीलाल मंडलोई सहित अनेक लोग मौजूद रहे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

महाविद्यालय भवन निर्माण एक माह में पूर्ण कर हस्तांतरित करें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने कलेक्टर ने गौलाना क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न कार्यो को देखा     |     पाईपलाइन बिछाने के लिए ग्रामों में खोदे गए गड्ढों को एक माह में भरवाएं – कलेक्टर सुश्री बाफना –ने- पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा     |     मेंहदीपुर बालाजी के रामाकृष्ण आश्रम में मिलीं 4 लाशें, सब एक परिवार के… हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     इंदौर के अपोलो मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी     |     छतरपुर में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत     |     CM साय की पहल पर मालामाल हो रहे छत्तीसगढ़ के किसान, अब तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी     |     ग्वालियर में पिता ने बेटी को गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट, तीन दिन बाद होने वाली थी शादी     |     होटल में प्रेमिका को बात करने बुलाया, फिर सीने में मार दी गोली, जानिए पूरा मामला     |     इंदौर में 3 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार     |     दतिया में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, FIR दर्ज     |