कलेक्टर ने प्राथमिक एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

शाजापुर, 24 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्राम देवलाबिहार, बोलाई, गुलाना एवं सलसलाई के प्राथमिक एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। आकस्मिक निरीक्षण में कलेक्टर श्री जैन ने वैक्सीनेशन सेंटर में संचालित गतिविधियों की जानकारियों का स्वयं जायजा लिया। कलेक्टर ने मौजूद चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देश दिये कि यदि उनके स्वास्थ्य केन्द्र में 60 वर्ष से अधिक का कोई व्यक्ति टीका लगवाने आता है तो उसका कोविड-19 वैक्सीन का टीका अवश्य लगाएं। उन्होंने ग्राम के पटवारी, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बीएलओ को निर्देश दिये कि वे अपने ग्राम में टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें एवं उन्हें बताएं कि कोरोना से बचने के लिए कोविड-19 वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों को उपलब्ध कोविड-19 वैक्सीन के लगाए गए टीके की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम देवलाबिहार में जनपद अध्यक्ष बोंदीबाई पति कचरूलाल सौराष्ट्रीय को लगाए जा रहे कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण को देखा। उन्होंने मांगुबाई पति नंदलाल से जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि टीकाकरण के पश्चात उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है, इस पर मांगुबाई ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है और उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि वे टीकाकरण लगवाने के पश्चात अपने आसपास के पड़ोसियों को टीकाकरण लगाने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड-19 के लिए जारी गाईड लाइन का पालन करें तथा मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |