कलेक्टर श्री जैन ने दिव्यांग बालिका योगिता के घर बनवाया शौचालय

बालिका के पढ़ने की उत्सुकता को देखते हुए एंड्राइड मोबाईल्‍ा भी भेंट किया

शाजापुर, 24 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिले के ग्राम भाटखेड़ी निवासी दिव्यांग बालिका कु. योगिता जाधव के लिए उसके घर में शौचालय का निर्माण करवाया। साथ ही उन्होंने बालिका के पढ़ने की उत्सुकता को देखते हुए उसको एंड्राइड मोबाईल्‍ा भी भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों ग्राम मेहंदी में कलेक्टर श्री जैन के भ्रमण के दौरान दिव्यांग बालिका योगिता व उसके पिता श्री लाखनसिंह जाधव ने आवेदन देकर अपनी परेशानियों से कलेक्टर श्री जैन को अवगत कराया था कि उसके पैर में ज़हरीले जानवर के काटने से वह दिव्यांग हो गई है, जिसके कारण उसे दैनिक कार्यों में काफी सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। उसने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि उसके घर में शौचालय नहीं है, इससे उसे परेशानी होती है।

इस पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अभिनव पहल करते हुए उसके घर में शौचालय का निर्माण करवाया। कलेक्टर श्री जैन ने आज दिव्यांग बालिका कु. योगिता के ग्राम जाकर उससे फीता कटवाकर शौचालय का उद्घाटन करवाया। साथ ही योगिता ने कलेक्टर को बताया कि वह कक्षा 8वी की छात्रा है और वह आगे पढ़ना चाहती है। उसने बताया कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हैं जिससे बच्चों को घर पर रहकर ही ऑनलाइन पढ़ाई करना पड़ रही है। किन्तु उसके पास एंड्राईड मोबाईल नहीं होने के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पाती है, इस पर कलेक्टर श्री जैन ने बच्ची के पढ़ने की उत्सुकता को देखते हुए उसे एंड्राईड मोबाईल भी भेंट किया। साथ ही उसे उपहार स्वरूप फलों की टोकरी एवं चॉकलेट का पैकेट भी दिया। उन्होंने योगिता के लिए यूडीआईडी कार्ड भी बनवाकर दिया। इस दौरान कलेक्टर ने कु. योगिता के लिए बनाए गए शौचालय का स्वयं निरीक्षण भी किया।

शौचालय बनने और उपहार स्वरूप मोबाईल मिलने से योगिता बहुत प्रसन्‍न है और वह कहती है कि भगवान करे कि आप जैसे कलेक्टर हर जिले में हों, आप जैसे कलेक्टर हर जिले में होंगे तो हम अपने-आप को कभी दिव्यांग महसूस नहीं करेंगें और हम भी पढ़-लिखकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |