एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का सदस्यता अभियान प्रारंभ

शाजापुर। एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राधावल्लभ शारदा एवं संभागीय अध्यक्ष सुनील नाहर की सहमति से संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक चैहान के नेतृत्व में सोमवार को सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमें पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष श्री चैहान ने बताया कि आगामी 31 मार्च तक वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का सदस्यता अभियान जिले में चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के ऊर्जावान पत्रकारों को संगठन का सदस्य बनाया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार से जिला मुख्यालय पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई जिसमें संगठन के सक्रिय सदस्यों ने वर्ष 2021 की सदस्यता भी ग्रहण की। इस मौके पर चैहान ने बताया कि आगामी 21 मार्च को प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले विशाल प्रांतीय सम्मेलन की रूपरेखा तय करने हेतु शीघ्र एक बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में पत्रकार साथी सम्मेलन में शामिल हो सकें। सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से संभागीय अध्यक्ष सुनील नाहर, राजेश नागर, संजय वर्मा, योगेन्द्र आचार्य, मनोज नारेलिया, नीलेश वर्मा, अजयगिरी गोस्वामी, गोविन्द शर्मा, जितेन्द्र भावसार, मनीष सोनी, मंगल नाहर, फ्याज खान, विनोद जोशी, मनीष नागर, पवन चैहान, साजिद कुर्रेशी, वाहिद खॉन, सरदार विक्रमसिंह, विजय शर्मा, मोहित राठौर तथा सुमित भावसार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |