प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi 1 मार्च को करेंगे को-वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे

कोरोना से निर्णायक जंग – तैयार हैं हम – वैक्सीनेशन महाअभियान

60 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के नागरिक एवं 45 से 59 वर्ष के उम्र के बीमार व्यक्ति का होगा टीकाकरण

कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए आमजनता का टीकाकरण 01 मार्च 2021 शुरू होगा। आमजन को टीका लगाने के लिए को-वैक्सीनेशन अभियान 2.0 का विधिवत् शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक मार्च को प्रात: 10:30 बजे से किया जाएगा।

टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ होने के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही भोपाल जिले मे आमजनता का टीकाकरण कार्य शुरू हो जाएगा। टीकाकरण के लिये कलेक्टर श्री Avinash Lavania IAS के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी के मार्गदर्शन में जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण तैयारी की गई है।

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कोविड वैक्सीनेशन अभियान 2.0 में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की नागरिकों तथा 45 से 59 वर्ष के बीच ऐसे लोग जो की किसी बीमारी से ग्रसित है, टीकाकरण किया जाएगा। उसके लिये सरकार द्वारा पंजीयन की सुविधा आनलाईन की गई है। उक्त आयु वर्ग के नागरिक टीकाकरण हेतु कोविड एप से अपने समय के अनुसार स्लॉट बुक कर निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवा सकेंगे। जो व्यक्ति ऑनलाईन पंजीयन नहीं कर सकते है, वे सीधे अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर आधार एवं एक फोटो आईडी ले जाकर टीका लगवा सकेंगे। 45 से 59 वर्ष की उम्र के नागरिकों किसी भी प्रकार की बीमारी पर उसका प्रमाण पत्र पंजीकृत चिकित्सक से प्राप्त कर टीकाकरण केन्द्र में प्रस्तुत करने के पश्चात ही टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण प्रति सोमवार, बुधवार, गुरूवार एवंक शनिवार को प्रात: 09:00 से सायं 05:00 बजे तक किया जायेगा। प्रतिदिन के लिए आनलाईन पंजीयन एवं आफलाईन टीका लगाने की संख्या निर्धारित की जायेगी।

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु 01 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण में 60 वर्ष तक की आयु वर्ग एवं 45 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के बीमार व्यक्ति अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचकर टीका लगवाएं।

फ्रंटलाईन वर्कर को लगेगा दूसरा डोज

आमजनता के टीकाकरण के साथ ही 03 मार्च 2021 से हेल्थ केयर वर्कर का द्वितीय डोज भी साथ-साथ लगाया जाएगा, जो हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रन्ट लाईन वर्कर टीकाकरण से छुट गये है एवं जिनका पंजीयन नही हो पाया है वह भी इस सुविधा का लाभ ले सकते है। कोविड-19 टीकाकरण जिला अस्तपाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रथम सप्ताह में लगाये जायेगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |