जिले के अधिकारी कर्मचारियों को प्रोफाईल अपडेट हेतु प्रशिक्षण

शाजापुर, 15 फरवरी 2021/ समयावधि पत्रों की बैठक के दौरान जिले के आहरण संवितरण अधिकारियों को आयएफएमआईएस साफ्टवेर के एम्पलॉय सेल्फ सर्विस माड्यूल का विस्तृत ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने उपस्थित समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सर्वप्रथम समस्त जिलाधिकारी अपनी प्राफाईल अपडेट कराये, तत्पश्चात सभी स्थापना प्रभारी एवं लेखापाल भी अपनी प्रोफाईल अपडेट करें। आगामी दो वर्षो में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की प्रोफाईल को भी प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह में अपडेट करायें, ताकि किसी भी सेवानिवृत कर्मचारी को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पडें। कार्यालय प्रमुख उक्त कार्य को गंभीरता से लेते हुए 31 मार्च 2021 तक अपने अधिनस्थ समस्त कर्मचारियों की प्रोफाईल अपडेट का कार्य पूर्ण करे।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री जी.एल.गुवाटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि शासन की मंषा है कि सेवानिवृति के उपरांत कोई भी कर्मचारी अनावश्यक परेशान न हो उसके विभिन्न क्लेमों का निराकरण सेवानिवृति के तत्काल बाद हो सके इस हेतु प्रोफाईल अपडेट होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कोषालय द्वारा जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियो को 16 फरवरी 2021 एवं विभिन्न विभाग के स्थापना प्रभारी/लेखापालों को 17 फरवरी 2021 को ई-दक्ष केन्द्र शाजापुर में सायं 4 बजे से 6 बजे तक प्रोफाईल अपडेट का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार शुजालपुर उपकोषालय के अंतर्गत आने वाले आहरण संवितरण अधिकारियों एवं उनके स्थापना प्रभारियों को 18 फरवरी 2021 को जे.एन.एस. कॉलेज शुजालपुर में प्रातः 11 बजे से प्रोफाईल अपडेट का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री जी.एल.गुवाटिया एवं सिस्टम मैंनेजर श्री मुकाम सिंह टेगौर द्वारा दिया गया। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शैली कनाश, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, जिला पेंशन अधिकारी श्री आर.बी. धाकड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |