मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी बस और दीनदयाल चलित रसोई को दिखाई हरी झण्डी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंहचौहान ने रविवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान तीन योजनाओं के वाहनों को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चार बस, दीनदयाल चलित रसोई वाहनऔर राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम में 7 बच्चों को उपचार के लिये इंदौर ले जा रहीबस शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान नेनिराश्रित एवं असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने वाली दीनदयाल चलित रसोई वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ग्वालियर में चलित दीनदयालरसोई वाहन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के प्रमुख स्थानों पर पहुँचकर भोजन पैकेटउपलब्ध करायेगी। इनमें हनुमान मंदिर बाड़ा, जेएएच चिकित्सालय परिसर, जिला चिकित्सालयमुरार, इंटक मैदान हजीरा, पिंटो पार्क और हॉकर्स जोन शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्मार्ट बसों के माध्यम से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाउपलब्ध होगी।स्मार्ट सिटीपरियोजना के तहत नवीन चार बसों को शामिल किया गया है। इनमें दो बसें भोपाल एवं दो बसेंअशोकनगर रवाना की गई हैं।

सात बच्चों को बेहतर उपचार के लिये इंदौर भेजा

मुख्यमंत्री श्रीचौहान ने हृदय रोग से पीड़ित 7 बच्चों को उपचार के लिये विशेष बस से इंदौर रवाना किया। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा सर्वे कर चिन्हित हृदय रोग से ग्रसित बच्चों में सेप्रथम चरण में 7 बच्चों को इंदौर भेजा गया है। इनके ऑपरेशन पर 50 हजार से 2 लाख रूपए तक का व्यय होगा। बच्चों के उपचार पर होने वाला व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद श्री विवेक नारायणशेजवलकर, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रीश्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, नगरीय विकास राज्य मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया सहित जन-प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |