समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 25 जनवरी से होगा पंजीयन

शाजापुर, 24 जनवरी 2021/ रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान भाई 25 जनवरी से 20 फरवरी 2021 तक पंजीयन करवा सकते है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एच आर सुमन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 79 पंजीयन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन एवं संशोधन का कार्य होगा। जिन किसानों द्वारा विगत वर्ष में खाद्यान्न विक्रय के लिए रबी अथवा खरीफ के लिए पंजीयन कराया गया है उन्हें रबी सीजन वर्ष 2021-22 में पंजीयन के लिए किसी दस्तावेज या आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है। यदि विगत वर्ष के पंजीयन में किसी प्रकार के संशोधन या परिवर्तन की आवश्यकता होने पर प्रमाणिक दस्तावेज पंजीयन केंद्र पर प्रस्तुत करना होगा।

वनाधिकार पट्टाधारी एवं सिकमी किसानों को वनपट्टा तथा सिकमी अनुबंध की प्रति उपलब्ध कराना होगी। जिन किसानों द्वारा विगत रबी एवं खरीफ विपणन में पंजीयन नहीं कराया गया था एवं ई-उपार्जन पोर्टल पर उनका डाटाबेस उपलब्ध नहीं है, ऐसे किसानों को समिति स्तर पर पंजीयन के लिए आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, मोबाईल नम्बर एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीयन केन्द्र पर उपलब्ध कराना होगा।

गेहूं के पंजीयन का कार्य प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्थाओं के पंजीयन केन्द्र, गिरदावरी किसान एप, कियोस्क कॉमन सर्विस सेनटरध्लोक सेवा केन्द्र पर गिरदावरी किसान एप से किया जाएगा। सिकमीदार एवं वनाधिकार पट्टेधारी किसानों का पंजीयन समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्र पर ही किया जाएगा। किसान पंजीयन भू-अभिलेख डाटाबेस आधारित किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |