मेहगवां के चौधरी परिवार के घर पहुँचे मुख्यमंत्री श्री चौहान गरमा-गरम भजिये के साथ पी चाय बेटी खुशबू को पढ़ाई के लिये किया राजी

जबलपुर के ग्राम मेहगवां के चौधरी मोहल्ले में निवास करने वाले गरीब चौधरी परिवार के लिये शनिवार का दिन किसी उत्सव से कम नहीं था, क्योंकि आज उनके घर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आये थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्रक ड्रायवर श्री अशोक चौधरी के घर पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। अपने घर मुख्यमंत्री श्री चौहान को पाकर श्री अशोक चौधरी और उनकी पत्नी श्रीमती माला चौधरी ने ह्रदय से स्वागत किया और उन्हें गरमा-गरम भजिये, पोहा के साथ चाय भी पिलाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चौधरी परिवार की छोटी बेटी खुशी को अपने हाथों से भजिये खिलाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चौधरी परिवार से संवाद करते हुए शासन से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। श्री अशोक चौधरी ने बताया कि वे ट्रक ड्रायवर हैं और उनकी पत्नी श्रीमती माला चौधरी घर में ही छोटी-सी किराना दुकान चलाकर परिवार के भरण-पोषण में मदद करती है। उनकी तीन बेटियाँ और एक बेटा है। बड़ी बेटी हिना चौधरी का विवाह हो चुका है, जबकि खुशी चौधरी तथा बेटा अनुराग चौधरी स्कूल में पढ़ रहे हैं। उनकी पत्नी को प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने के लिये 10 हजार रूपए की ऋण सहायता मिल चुकी है और वह महिला स्व-सहायता समूह से भी जुड़ी हैं। परिवार संबल योजना, उज्जवला योजना और आयुष्मान भारत योजना का हितग्राही भी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी चौधरी परिवार की बेटी खुशबू को पुन: स्कूल में एडमिशन लेने और पढ़ाई शुरू करने के लिये राजी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के आने की सूचना पाकर न केवल चौधरी परिवार, बल्कि पूरे मेहगवां ग्राम में उत्सव सा माहौल था। पड़ोसी भी माला के घर पहुँच गये थे। माला और अशोक का कहना था कि मुख्यमंत्री श्री चौहान उनके घर नाश्ता करने आ रहे हैं। उनके लिये इससे बड़ी खुशी और कोई नहीं हो सकती है। अशोक ने कहा कि उसने कभी सोचा नहीं था कि प्रदेश के मुखिया उनके घर भी आ सकते है। अशोक ने अपने घर को सुबह से ही साफ-सुथरा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान की अगवानी की तैयारी कर ली थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ संसद सदस्य श्री राकेश सिंह, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पाण्डे, श्री जी.एस. ठाकुर, श्री रानू तिवारी और डॉ. जितेन्द्र जामदार भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |