बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि पर कोई कसर बाकी नहीं रखें-ऊर्जा मंत्री श्री Pradhuman Singh Tomar

Bhopal-
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिहं तोमर ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए हर संभव प्रयास करें।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर गुरुवार को इंदौर दौरे पर थे। उन्होने ग्रेटर ब्रजेश्वरी, विष्णुपुरी, आनंद कालोनी, महालक्ष्मीनगर, आदि क्षेत्रों में पहुंचकर उपभोक्ताओं से चर्चा की। विष्णुपुरी में बिजली ट्रांसफार्मर (डीटीआर) के मीटर में गड़बड़ी पाए जाने पर उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने पोलोग्राउंड स्थित जीपीएच जोन का भी निरीक्षण किया। वहाँ अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जताई व सुधार के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पोलोग्राउंड स्थित कंपनी मुख्यालय में बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सेवा के लिए कमर कसकर कार्य करें। इस दौरान मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। श्री तोमर ने पत्रकारों से भी चर्चा की व राज्य शासन की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |