सम्मान_अभियान के तहत निकली गयी जागरूकता रैली

————
देवास जिले में महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और महिलाओं और बालिकाओं के लिए सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए ‘’सम्‍मान’’ अभियान चलाया जा रहा हे। ”सम्मान अभियान” अंतर्गत बागली में उत्कृष्ट स्कूल, कन्या हाई स्कूल की बालिकाओं एवं जन साहस हेल्पलाइन देवास के सदस्यों द्वारा महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं से संबंधित अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकली गयी। रैली का समापन थाना परिसर बागली में किया गया। रैली समापन स्थल पर एसडीओपी बागली राकेश व्यास, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा बोथरा एवं जन साहस हेल्पलाइन देवास की सोनू राठौर द्वारा बालक बालिकाओं तथा महिलाओं पर घटित अपराधों के रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
‘’सम्‍मान अभियान’’ का उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, महिलाओं और बालिकाओं के लिए सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना और आम लोगों को कानूनी प्रावधानों के प्रति इस तरह जागरूक करना है कि वे महिला सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा सकें। सिर्फ शासन, प्रशासन के स्तर पर यह कार्य नहीं हो सकता, इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |