शाजापुर में कांग्रेस सेवादल ने निकाली किसान संघर्ष यात्रा

शाजापुर। मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि बिल के विरोध में देशभर में किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं किसानों के समर्थन में कांग्रेस सेवादल द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में किसान संघर्ष यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा शनिवार दोपहर को आगर से होते हुए दोपहर 3 बजे शाजापुर बस स्टैंड पहुंची, जहां पर सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा की केंद्र सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून लेकर आई है। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून की वजह से मंडी व्यवस्था ही खत्म हो जाएगी और इससे किसानों को नुकसान होगा, जबकि कॉरपोरेट और बिचौलियों को फायदा होगा।
यात्रा प्रभारी अशोक क्रांतिकारी ने कहा कि कृषि कानून के नाम पर केंद्र सरकार मंडी व्यवस्था खत्म कर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से वंचित करना चाहती है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था, लेकिन सरकार काले कानून लाकर किसानों का आर्थिक शोषण करना चाहती है। कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष साजिद कुरैशी ने कहा कि कृषि कानून देश में जमींदारी का नया स्वरूप है, क्योंकि इन काले कानूनों की वजह से जहां किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, तो वहीं प्रधानमंत्री के कुछ मित्र नए भारत के जमींदार बन जाएंगे। कुरैशी ने कहा कि केंद्र द्वारा लागू किए गए काले कृषि कानून का देशभर में विरोध हो रहा है। सेवादल भी कृषि कानूनों की खामियां जनता को बता रही है। उन्होने कहा कि सरकार जबरन कृषि कानूनों को किसानों पर थौंप रही है जिसके विरोध में पिछले 50 दिनों से अधिक समय से किसान कड़ाके की सर्दी में दिल्ली में धरने पर बैठे हैं, लेकिन स्वयं को किसान हितैषी बताने वाली भाजपा की तानाशाह केंद्र सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंटी बना, राजकुमार कराड़ा, सेवादल जिलाध्यक्ष कैलाश उपलावदिया, आशुतोष शर्मा, सचिन पाटीदार, आबिद खान, रशीद खान, सद्दू पठान, मांगीलाल नायक, सादिक खान, अजय जाटव, कैलाश मटोलिया सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |