कृषक बंधु पहले राशि जमा करवायें, बाद में व्यापारियों को दें उपज : मंत्री श्री पटेल

कृषि मंत्री ने किसानों से की अपील

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री Kamal Patel ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज व्यापारियों को देने के पहले राशि अपने खाते में जमा करवायें। उन्होंने हरदा के कृषकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले देवास के व्यापारियों के विरुद्ध की गई त्वरित कार्यवाही पर हरदा और देवास प्रशासन की तारीफ की है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि व्यापारियों को उपज बेचने के पहले किसानों को उसका मूल्य अपने खाते में जमा करा लेना चाहिये। यदि कोई व्यापारी राशि एडवांस देने में आनाकानी करता है, तो उसे अपनी उपज हरगिज न बेचें। राशि प्राप्त होने के बाद ही व्यापारियों को उपज ले जाने दें। इससे कृषक अनावश्यक परेशानी से बच सकेंगे। मंत्री श्री पटेल ने हरदा के 11 कृषकों द्वारा देवास के खातेगाँव के व्यापारी सुरेश पिता नारायण और पवन पिता नारायण के विरुद्ध एक करोड़ 70 लाख का भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत पर की गई त्वरित कार्यवाही के लिये हरदा एवं देवास जिला प्रशासन की सराहना की।

मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी करने वाला कितना भी बड़ा रसूखदार क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |