मध्यप्रदेश को समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए नयी ऊँचाईयों तक ले जायें – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार है। सभी विभाग अपने लक्ष्य को समय-सीमा में हासिल कर मध्यप्रदेश को समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिये नयी ऊचाइंयों तक ले जाए। हम सभी इसके लिये अधिकतम परिश्रम और प्रयास करें। पूरा विश्वास है कि नया और विकसित मध्यप्रदेश तेजी में उभरेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रिपरिषद की बैठक के पहले मंत्रीगणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मंत्रीगणों और अधिकारियों ने जबरदस्त परिश्रम कर राज्य सरकार के प्राथमिकता के कार्यों और लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया है। कोरोना संक्रमण के चलते आर्थिक गतिविधियाँ ठप्प हो गयी थी। लेकिन सभी के प्रयासों से आर्थिक गतिविधियां शुरू हुयी। राज्य सरकार ने अथक प्रयासों से अपने वित्तीय संसाधनों को सुदृढ़ कर विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति प्रदान की है। कोरोना के मरीजों के इलाज के लिये सशक्त कार्ययोजना के अनुसार प्रयास किये गये। निजी चिकित्सालयों में भी राज्य सरकार द्वारा मरीजों का इलाज कराया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में अन्य प्रान्तों से आ रहे और यहां से बाहर जा रहे श्रमिकों को वाहन उपलब्ध कराये गये। समाज के सहयोग से उनके लिये भोजन का इंतजाम किया गया। श्रमिकों को जूते-चप्पल तक दिये गये। मध्यप्रदेश द्वारा श्रमिकों को प्रदाय की गयी सुविधाओं के लिये पूरे देश से सराहना मिली।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में संकट के क्षणों में गरीब परिवारों और किसानों के खातों में राज्य सरकार द्वारा योजना की राशि अन्तरित की गयी है। केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये नए कृषि कानूनों का मध्यप्रदेश के किसानों ने हृदय से स्वागत किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद भीमा नायक के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनहित से जुड़े अधिनियमों में संशोधन कर उन्हें अध्यादेश के रूप में लाया जा रहा है। इन संशोधनों से जनहित में व्यापक स्तर पर फायदा लोगों को मिलेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |