ब्रह्माकुमारी प्रतिभा दीदी की अंतिम यात्रा में नम हुई शहवासियों की आंखें

– अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने शामिल होकर दी श्रद्धांजलि
शाजापुर। तपस्विनी राजयोगिनी बालब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारी प्रतिभा दीदी का शनिवार की प्रातः दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा रविवार की प्रातः हरायपुरा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से निकाली गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी आश्रम के अनुयायी, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवियों ने शामिल होकर प्रतिभा दीदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यह अंतिम यात्रा शांतिवन पहुंची। जहां चिता को मुखाग्नि प्रतिभा दीदी की छोटी बहन मंजू दीदी (बेतुल) एवं आश्रम के ब्रह्मा कुमार दीपक भाई ने दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। शांतिवन में आयोजित शोकसभा में छतरपुर से ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन, भोपाल से ब्रह्माकुमारी नीता बहन, अंजु बहन, रीना बहन, मंजू बहन, सीहोर से ब्रह्मा कुमारी पंजशीला बहन, आष्टा से कुसुम बहन, खजुराहो से विद्या बहन, बीना से सरोज बहन, सागर से छाया बहन, ललितपुर से रेखा बहन, होशंगाबाद से सुनीता बहन, गुना और शिवपुरी से रेशम और शबनम बहन, गायत्री परिवार, अखंड आश्रम के महाराजी सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अयोध्या के राजा राम को मिलेगा भव्य सिंहासन… मंदिर की पहली मंजिल पर होंगे विराजमान     |     जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 2 को किया ढेर     |     डांसर के साथ बलिया के बब्बन सिंह का वीडियो वायरल, बीजेपी नेताओं में आपस में ही छिड़ गई जंग     |     यह कोई समय है ऐसी टिप्पणी करने का… कर्नल सोफिया पर बोलने वाले मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली राहत     |     सना तो नहीं मिली, सजा जरूर मिल गई… भारतीय बॉयफ्रेंड ने पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के प्यार में पार की सरहद, दुश्मन देश ने किया ये हश्र     |     ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता – पुत्री पर की फायरिंग, मचा हड़कंप     |     जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत     |     प्रेमिका करती थी रेकी, गाड़ी चुराता था प्रेमी, बंटी – बबली से पूछताछ में हुए कई खुलासे     |     भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल, कहा – हम आरक्षित सीट के प्रतिनिधि हैं इसलिए कोई नहीं सुन रहा     |     जेठ ने अपनी ही दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत दूसरी घायल     |