11 को मुख्यमंत्री व सांसद सिंधिया शाजापुर आएंगे भाजपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक

शाजापुर / 11 दिसंबर शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया शाजापुर नगर पधारेंगे।श्री सिंधिया का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के बाद यह प्रथम नगर आगमन है। इसे लेकर भाजपा परिवार में उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत करने की तैयारियां की है ।साथ ही आम जनता और नगरवासी लोकप्रिय नेता द्वय का भव्य स्वागत करें। इस हेतु कार्य योजना भाजपा कार्यालय पर तैयार की गई । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने बताया कि जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारीयों की बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बाराम कराडा ने संबोधित किया। श्री कराडा ने कहा कि इस दिन शहर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी होगा। साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की व स्व श्री माधव राव सिंधिया जी की प्रतिमा का अनावरण भी इस दौरान किया जावेगा ।श्री कराडा ने पदाधिकारी गण से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण पाटीदार जिला महामंत्री संतोष बराडा,नपाध्यक्ष प्रतिनिधि क्षितिज भट्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला मंत्री चेतना शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष शीतल भावसार,मुरली सोनी, हरिओम गोठी, आशीष नागर, सतीश पाटीदार,मनोहर विश्वकर्मा सहित मंडल अध्यक्ष महामंत्री व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |