कलेक्टर शाजापुर की अभिनव पहल, कलेक्टर ने वाट्सअप के माध्यम से शिकायतों का निराकरण किया

शाजापुर, 07 दिसंबर 2020/ कलेक्टर शाजापुर ने आज मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए अभिनव पहल करते हुए 6 शिकायतकर्ताओं से वाट्सअप वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संपर्क किया तथा उनके द्वारा की गई शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय तथा लोकसेवा प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

जिले के कालापीपल ब्लाक के ग्राम हड़लायखुर्द निवासी श्री अर्जुनसिंह राजपूत ने 04 नवंबर को शिकायत दर्ज करायी थी कि उसे फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला है। कलेक्टर ने अर्जुनसिंह से वाट्सअप वीडियो कॉल कर संपर्क किया और उसकी समस्या का निराकरण करते हुए बताया कि फसल बीमा की राशि उसके बैंक खाते में जमा करा दी गई है। इससे शिकायतकर्ता अर्जुनसिंह संतुष्ट हुए और उन्होंने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। साथ ही कलेक्टर द्वारा स्वयं बात करने पर प्रसन्न भी हुए। इसी तरह शुजालपुर तहसील के ग्राम उगली निवासी श्री विशाल पाटीदार, शुजालपुर तहसील के श्री दुर्गेश परमार, शाजापुर तहसील के ग्राम किलोदा निवासी श्री रामबाबु पाटीदार ने भी फसल बीमा प्राप्त नहीं होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। इन शिकायतकर्ताओं से भी कलेक्टर ने वाट्सअप वीडियो कॉल से संपर्क कर उनकी शिकायतों का निराकरण करते हुए बताया कि सभी के खातों में फसल बीमा की राशि जमा करा दी गई है। इसी तरह ग्राम रायपुर की भूरीबाई चौरसिया ने नामांतरण एवं बटवारा का राजस्व रिकार्ड में सुधार नहीं होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। कलेक्टर ने भूरी बाई से संपर्क कर बताया कि उनका नामांतरण राजस्व रिकार्ड में सुधार दिया गया है, इससे भूरीबाई संतुष्ट है। ग्राम खजूरी अलाहदाद की रीना बैरागी ने शासकीय देव स्थान पुजारियों के बकाया मानदेय नहीं मिलने के संबंध में शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज करायी थी। आज वाट्सअप्प वीडियो कॉलिंग के माध्यम से शिकायतकर्ता से संपर्क कर उन्हें बताया कि पुजारी मानदेय की बकाया राशि प्रदान कर दी गई है, इससे शिकायतकर्ता संतुष्ट है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |