कोरोना से बचाव के लिए मास्‍क लगाये और सोशल डिस्टेन्सिग का करें पालन – कलेक्‍टर श्री जैन

सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी होने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं

शाजापुर 29 नवम्‍बर 2020/ कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने जिले नागरिकों से अपील की है कि कोरोना वायरस कोविड-19 वैश्विक महामारी के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्यतः करें। यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी हो रही है तो बिना किसी देरी के तुरंत ही नजदीक के फीवर क्लीनिक या शासकीय स्वास्थ्य संस्था में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं एवं अपना सेम्पल देकर कोरोना वायरस की जांच कराएं। सदैव मास्क का उपयोग करें, नियमित अंतराल पर अपने हाथो को साफ पानी एवं साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें। इससे आप स्वंय को अपने बुजुर्ग माता-पिता, अपने छोटे-छोटे बच्चो को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखते हुए कोरोना बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

दस वर्ष तक के बच्चों तथा वृद्धजनों एवं गंभीर बीमारियां जैसे हृदय रोग, कैंसर, डायबिटिज, टीबी, किडनी रोग, लीवर रोग से पीडित व्यक्तियों में बीमारी का खतरा अधिक होता है अतः ऐसे व्यक्ति विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाओं का सेवन नियमित रूप से करते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं ना ही अफवाह फैलाएं, घबराएं नहीं सावधानी ही सुरक्षा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |