खुले नलकूपों में छोटे बच्चों के गिरने की घटना रोके जाने के लिए समितियों का गठन

शाजापुर, 11 नवंबर 2020/ अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों/बोरवेल में छोटे बच्चों को गिरने से रोके जाने के लिए सवो्रच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के पालन में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए समितियों का गठन किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जनपद स्तरीय समिति बनायी गई है, जिसमें संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष होंगे तथा जनपद पंचायत के सीईओ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई तथा विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री सदस्य रहेंगे। इसी तरह नगरीय क्षेत्र की समिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष होंगे तथा नगरीय निकाय के सीएमओ, अनुविभागीय अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई तथा विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री सदस्य रहेंगे।

कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि वे जिस भूमि या परिसर में नलकूप या बोरवेल की खुदाई की जाना प्रस्तावित है, उस भूमि/परिसर के स्वामि को 15 दिवस पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय के कार्यालय/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय में सूचना देना होगा। इसके बाद संबंधित समिति द्वारा स्थल निरीक्षण कराया जायेगा। नलकूप खनन के लिए चाहे वह शासकीय, अर्द्धशासकीय या निजी हो का रजिस्ट्रेशन जिला प्रशासन या विधिक निकाय में पंजीयन कराना अनिवार्य है। नलकूप खनन या पुनर्निर्माण के समीप सूचना पट लगाकर उस पर ड्रिलिंग एजेंसी का नाम व पूर्ण पता तथा नलकूप के स्वामी या उपयोगकर्ता का नाम एवं पूर्ण पता प्रदर्शित करना होगा। खनन के समय चारो ओर कटिले तार या सुदृढ़ फैंसिंग करना आवश्यक होगा। नलकूप की केसिंग के चारो ओर सीमेंट कांक्रिंट का प्लेटफार्म बनाया जाना आवश्यक होगा। नलकूप असेम्बली को स्टील प्लेट से वेल्ड कर के केपिंग करना अथवा केसिंग पाईप पर नटबोल्ट की सहायता से मजबूती से प्लेट लगाकर केप किया जाना अनिवार्य होगा। रिपेयरिंग के समय किसी भी स्थिति में नलकूप को खुला नहीं छोड़ा जाये। अनुपयोगी नलकूप को मिट्टी, बालू से पूर्ण गहराई में भरा जाना अनिवार्य है। समिति के सदस्य समय-समय पर निरीक्षण कर निर्देशों का पालन किया जाना सुनिश्चित करायेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |