शाजापुर जिले में हर घर दिवाली अभियान

शाजापुर, 11 नवंबर 2020/ दीपावली का पर्व भारतीय समाज में आनंद व समृद्धि का त्यौहार माना जाता है, जहां हर कोई अपने सामर्थ्य अनुसार घर नई चीजें लाता है। दूसरी ओर अभी भी हमारे समाज में अनेक परिवार ऐसे हैं जिनको इस समृद्धि के पर्व पर कुछ भी नया या अलग करने के संसाधन नहीं है। राज्य आनंद संस्थान की इस अभिनव पहल के माध्यम से “मदद” को प्रोत्साहित करने हेतु शहरों एवं ग्रामों की संसाधन विहीन बस्तियों में रहने वाले घरों में भी दिवाली अच्छे से मना सकें, इसके लिए राज्य आनंद संस्थान दिवाली पर “हर घर दिवाली अभियान चला रहा है। जिसके अंतर्गत साधन विहीन लोगों का सहयोग कर अनाज, कपड़े, मिठाई, पटाखे, खिलौने या इसी तरह की अन्य वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंटकर हर घर दिवाली के संकल्प को पूरा करना, जिससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों में भी उत्साहपूर्वक दीपावली पर्व मनाया जा सके।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं, आनंद क्लबों, आनंदको एवं आम नागरिकों से आव्हान किया है कि प्रत्येक शहर एवं गांवों में ऐसे कई परिवार है, जो कुछ नया खरीदना चाहते है, उत्साह से त्यौहार को मनाना चाहते है, लेकिन उनके पास संसाधन नहीं है, अपने आसपास की बस्तियों के इन परिवारों के बीच पहुँचकर कुछ समय बिताएं, संसाधन विहीन परिवारों की यथोचित मदद करें, ताकि समाज के प्रत्येक परिवार में दीपावली के इस अवसर पर खुशियाँ पहुंचे, तभी सही मायने में इस त्यौहार की सार्थकता होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |