विधायक और पूर्व मंत्री श्री कराड़ा ने इस वर्ष दशहरे पर शाजापुर के स्टेडियम में मंच निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की,गत वर्ष दशहरे पर उनके द्वारा किये वादे अनुसार 25 लाख लागत का शेड स्टेडियम में बनकर हुआ तैयार

शाजापुर(शहज़ाद खान) इन दिनों “कोरोनाकाल” चल रहा है ऐसे में खुद के साथ-साथ हमें अपने परिवार का भी ख्याल रखना होगा। हम आज सभी शपथ लें कि शासन-प्रशसन द्वारा जारी की गई गाईडलाईन का पालन करेंगे। “दो गज दूरी व मॉस्क है ज़रुरी ” इस लाईन को ध्यान में रखकर वव्यस्थाओं के संचालन में सभी का सहयोग करेंगे।

यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित दशहरा पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। श्री कराड़ा ने कहा कि वर्तमान में “कोरोनाकाल” चल रहा है जो हम सभी के लिए परीक्षा की घड़ी है। इससे हमें पार पाना है। इस समय सबसे ज्यादा जरुरी है खुद के साथ-साथ अपनों की सुरक्षा। इसलिए प्रशासन ने जो गाईडलाईन तय की है उसका हम सभी को पालन करना भी है और दूसरे लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करना है। इस बीमारी से लड़ने का एक ही तरीका है और वो है जागरुकता। श्री कराड़ा ने इस अवसर पर मंच से स्टेडियम में नए मंच के निर्माण के लिए भी पांच लाख रुपए की घोषणा की।

*विधायक निधि से बनकर तैयार हुआ 25 लाख का टीनशेड।

गत वर्ष भी विधायक श्री कराड़ा दशहरा उत्सव मेंं शामिल हुए थे और मंच से उन्होंने स्टेडियम ग्राउंड में लोगों की आवश्यकता को देखते हुए टीनशेड निर्माण हेतु 25 लाख रुपए की घोषणा की थी। जिसे पूरा करते हुए उन्होंने तुरंत राशि प्रदान की और स्टेडियम ग्राउंड में काम शुरु हुआ। जब शहरवासी सोमवार रात स्टेडियम ग्राउंड में पर्व मनाने पहुंचे तो स्टेडियम ग्राउंड में इस नई सुविधा को देखकर बहुत प्रभावित हुए। अब उन्होंने मंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की नई यह घोषणा की है जिसकी सुविधा भी जल्द शहरवासियों को मिलेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |