VIDEO NEWS- रूचिका माहेश्वरी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित – राजराजेश्वरी महिला नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव सम्पन्


शाजापुर। शनिवार को स्थानीय राजराजेश्वरी महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्या. शाजापुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी आरसी जरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रूचिका माहेश्वरी पति दीपक माहेश्वरी, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती प्रभा पाण्डे पति स्व. जेपी पाण्डे, श्रीमती शशी पति श्याम मालवीय, जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि श्रीमती लवलीम पति अभिषेक गिरी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाजापुर के प्रतिनिधि पद हेतु श्रीमती सुषमा दुबे पति विवेक दुबे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया एवं निर्विरोध निर्वाचित संचालक सदस्य श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, अंजू गुप्ता, मीना शर्मा, श्यामा परिहार, अर्चना पाटीदार घोषित किए गए। आज की बैठक की कार्यवाही में बैंक प्रबंधक गोविंदसिंह गौतम, सुजीत सोनी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सीताराम माहेश्वरी, श्याम गिरी, नवनीत दुबे, दिनेश गेहलोत, दीपक माहेश्वरी आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |