-उज्जैन शहर में आमजन द्वारा की जा रही आत्महत्याओं को लेकर पुलिस कंट्रोलरूम पर विभिन्न वर्गों एवं रोटरी क्लब पदाधिकारियों की बैठक आयोजित-

आज दिनांक 13.10.20 को उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर समाज के समाज के विभिन्न वर्गों एवं रोटर क्लब के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई ।
उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों एवं रोटर क्लब के पदाधिकारियों से शहर में विभिन्न कारणों से आमजन द्वारा की जा रही आत्महत्याओं को लेकर संवाद किया गया एवं आत्महत्या के कारणों पर विचार कर इसके निदान हेतु आवश्यक उपायों पर परिचर्चा की गई तथा अपील की गई कि आमजन सामन्य बातों को लेकर आत्महत्या जैसे घातक कदम ना उठाये। बैठक में रोटरी क्लब अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा बताया गया कि रोटरी क्लब, अपने क्लब के सदस्यों के सहयोग से एक फण्ड निर्मित करेगा जिसमें से वह जरूरतमंद लोगों को आवश्यकतानुसार बिना किसी ब्याज के राशि प्रदाय करेंगे। राशि प्राप्त करने वाला व्यक्ति आवश्यकतापूर्ती पर किश्तों में क्लब को राशि चुका सकेगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उज्जैन शहर के लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई सूदखोर किसी व्यक्ति को परेशान करे या धमकी दे अथवा दबाव बनाए तो इसकी सूचना पुलिस को दें जिससे पुलिस द्वारा सूदखोरों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सके।
बैठक में उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री रूपेश कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री आकाश भूरिया, नगर पुलिस अधीक्षक महाकाल श्री रजनीश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक जीवाजीगंज श्री ए.आर. नेगी, रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री अवनीश गुप्ता, सचिव धीरेन्द्र रैना एवं रोटरी क्लब के अन्य सदस्य तथा इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन डाॅ. अनुप निगम, जेसी काॅर्प. से स्वप्निल बाफना एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |