शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर में 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

शाजापुर, 12 अक्टूबर 2020/ मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत शाजापुर शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी, जो मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था के रूप में स्थापित है। वर्तमान में संस्था में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के दो ब्रांच संचालित है। संस्था में संचालित कोर्स में प्रवेश पीपीटी परीक्षा के माध्यम से होता है। इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण पीपीटी परीक्षा का आयोजन नहीं होने से शैक्षणिक क्षेत्र 2021 में संस्था में प्रवेश 10वीं परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री एस.के. पिपरा ने बताया की संस्था में इलेक्ट्रिकल तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग संकाय संचालित है। प्रवेश हेतु प्रत्येक ब्रांच में 60 सीट उपलब्ध है। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी को गणित एवं विज्ञान विषय के साथ दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार छूट है, जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की प्राप्त पात्रता है, उन्हें शासन द्वारा छात्रवृत्ति के साथ शिक्षण शुल्क वापस कर दी जाती है। महाविद्यालय में पुस्तकालय, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल, निशुल्क वाईफाई केंपस, राज्य एवं केंद्र शासन द्वारा दी जाने वाली समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति सुविधा, एससी, एसटी वर्ग के विद्यार्थियों हेतु नि:शुल्क पुस्तकें एवं स्टेशनरी, सुसज्जित प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लासरूम, खेलकूद की सुविधा एवं उच्च प्रशिक्षित फैकल्टी, सीसीटीवी सुरक्षित कैंपस की सुविधा उपलब्ध है। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी को आवश्यक रूप से रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग करवाना होगा। अभ्यर्थी स्वयं घर से या किसी भी एमपी ऑनलाइन किओस्क पर जाकर रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग कर सकता है। दस्तावेजों का सत्यापन ऑनलाइन होगा, प्रवेश सूची में नाम आने पर ही निर्धारित तिथि को संस्था में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 अक्टूबर 2020 तक उपलब्ध है। इस संबंध में अधिक जानकारी dte.mponline.gov.in से प्राप्त करें अथवा कार्यालय समय प्रातः 10:30 से 5:30 तक श्री ए.स. के पीपरा (प्राचार्य) से मोबाइल नंबर 9826057211, श्रीमती गायत्री सिंह से 9907459917, श्री विपुल परमार्थी से 9425125576, श्री मोहित सिंघल से 9589197819 एवं श्री योगेश मानेकर से 8770570377 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |