रास्ते पर रखी गुमटियो को हटाकर व्यवस्थित करें ग्राम पंचायतें गुमटीधारियो को व्यवसाय के लिए स्थान उपलब्ध कराएं पनवाड़ी और मो. बड़ोदिया का निरीक्षण

शाजापुर, 08 अक्टूबर 2020/ राजस्व अभियान 2020 के तहत आज पनवाड़ी एवं मो. बड़ोदिया में लगाए गए शिविरों का कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री एसएल सोलंकी, पनवाड़ी में प्रभारी तहसीलदार डॉ. मुन्ना अड़ तथा मो. बड़ोदिया में प्रभारी तहसीलदार श्री शत्रुघ्न चतुर्वेदी सहित राजस्व विभाग का अमला उपस्थित था।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के सरपंचो से कहा कि गुमटियां एवं ठेला गाड़ी लगाकर मार्ग अवरूद्ध करने वालों को व्यवसाय के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराएं। ग्रामों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने दें। बाजारों में दुकान के सामने सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय करने वालों को भी अपने क्षेत्र में व्यवसाय करने के लिए निर्देशित करें। जितने भी गुमटीधारी है, उनके लिए स्थान चिंहित कर व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराएं। ग्राम पनवाड़ी में कलेक्टर ने सरपंच श्री ओमप्रकाश पाटीदार से कहा कि ग्राम पंचायत भवन के पास स्थित खंडहरनुमा भवन को हटाएं। बिना मास्क लगाए घूमने वालों को समझाइश दें, नहीं मानने पर चालान बनाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कब्जों को हटाए। व्यवसायियों को जितनी भूमि आवंटित है उतने में ही व्यवसाय करने के लिए कहें। सार्वजनिक रास्तों को खुला रखें। इस अवसर पर कलेक्टर ने सरपंच से कहा कि ग्राम में प्याज उत्पादक किसानों के लिए सामूहिक गोडाउन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करें। सामूहिक गोडाउन बनने से छोटे-छोटे किसानों को भी लाभ मिलेगा, इसके लिए सरपंच प्रमुख प्याज उत्पादक किसानों की सूची तैयार करें। कलेक्टर ने सरपंच से कहा कि ग्राम में यदि किसी किसान की पड़त भूमि है तो वह अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगवा सकता है। सोलर पैनल लगाने पर उसे पैनल लगाने वाले किराया देंगे या उत्पादित बिजली के विक्रय से होने वाली आमदनी का हिस्सा देंगे।

ग्राम पंचायत मो. बड़ोदिया के निरीक्षण में कलेक्टर ने बीच सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल नियत करने के लिए कहा। ग्राम में व्याप्त गंदगी को देखकर कलेक्टर ने सरपंच श्री जगदीश पाटीदार से कहा कि ग्राम में नियमित रूप से साफ-सफाई कराएं। व्यवसायियों द्वारा शासकीय भूमि पर रखे गए सामानों को हटवाएं अन्यथा जप्ती की कार्यवाही करें। ग्राम के मुख्य मार्ग पर लगी अस्त-व्यस्त गुमटियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर ने शासकीय उत्कृष्ट उमावि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जीर्ण-शीर्ण संरचनाओं को राईटआफ कर तोड़ने के लिए कहा। कलेक्टर ने पूरे विद्यालय का निरीक्षण कर रिक्त पड़े कक्षों में भी कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिये

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |