श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न बैठक में वर्ष 2021 के सदस्यता अभियान की शुरूआत की

पत्रकार समाज का आईना होता है उसे ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाना चाहिए

कुछ आसामजिक तत्व पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं

आये दिन हो रहे पत्रकारों पर भी हमले की निंदा की

श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी हिमांशु बाबा राठौर को दी श्रद्धांजली

शाजापुर-मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले जिला स्तरीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक का आयोजन मोरटा केवड़ी के हिमालेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने की। बैठक में मक्सी, शाजापुर, मोहन बड़ोदिया, गुलाना, अकोदिया, कालापीपल, शुजालपुर, बेरछा एवं पोलायकलां ब्लॉक के श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों को श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष जैन ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्य हमेशा अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करता है, हमें हमारे संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है तथा आज से संगठन का सदस्यता अभियान जिले में प्रारंभ किया जा रहा है जो 15 दिसंबर तक चलेगा,तब तक प्रत्येक सदस्य संगठन की सदस्यता ले लें। ऐसे व्यक्ति को संगठन में नहीं लिया जाएगा जो संगठन एवं पत्रकारिता के नाम को बदनाम करने का काम करते हैं। सदस्यता अभियान के लिए जिले के समस्त ब्लॉकों में दो-दो सदस्यों को सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया। बैठक में जिलास्तरीय सम्मेलन के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश,संभागीय एवं जिले के समस्त पदाधिकारियों के साथ समस्त ब्लाक अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव रमेश धगट, वरिष्ठ पत्रकार धर्मसिंह मंडलोई, संभागीय सदस्य प्रेमनारायण मारोठिया,सुनील वर्मा, जिला महासचिव मनोहर मारोठिया, जिला उपाध्यक्ष विजय जोशी,प्रमोद सांकलिया,राजैश कलजोरिया, फैजुल्ला पठान,सलीम शेख,ब्लाक अध्यक्ष किशोर खन्ना,राजा राठौर, राहुल विश्वकर्मा, मनोज यादव, संजय राठौर, आनंद मेवाड़ा सहित जिले भर के पत्रकार साथी उपस्थित थे। बैठक के पश्चात संगठन के वरिष्ठ पत्रकार साथी एवं संभागीय उपाध्यक्ष हिमांशु बाबा राठौर के कोरोना से निधन होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |