पेयजल एवं स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ कलेक्टर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शाजापुर, 25 सितम्बर 2020/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड शाजापुर द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल परीक्षण एवं स्वच्छता पखवाड़ा 25 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत जागरूकता रथ को कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।

आज जागरूकता रथ विकासखण्ड शजापुर के ग्राम सांपखेड़ा, आलाउमरोद, पिपलिया गोपाल एवं मुल्लाखेड़ी ग्राम में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल परीक्षण एवं स्वच्छता संबंधित प्रचार-प्रसार के साथ ही पेयजल को शुद्ध करने के लिए क्लीनवेट का वितरण किया गया। आगामी दिनों में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच एवं पेयजल जल स्त्रोतों की स्वच्छता से संबंधित जागरूकता रथ्ज्ञ विकासखण्ड शाजापुर, मो. बड़ोदिया, शुजालपुर एवं कालापीपल के प्रत्येक गाम में पखवाड़े के अंतर्गत ग्रामवासियों को दूषित पानी पीने से होन वाली बीमारियां एवं उनकी रोकथाम के लिए शुद्ध पेयजल का समुचित उपयोग एवं रखरखाव, जल प्रबंधन एवं जल संरक्षण, पेयजल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता एवं जल गुणवत्ता की जांच हेतु 08 पैरामीटर्स (पीएच, फ्री क्लोरी, कठोरता, क्लोराइड, आयरन, नाईट्रेट, टर्बीडिटी, फ्लोराइड एवं बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट) से संबंधित जानकारी दी जायेगी। रथ को रवाना करने के पूर्व कलेक्टर श्री जैन ने फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण मानकों में पीएच एवं हार्डनेस की जांच भी करवाई।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री श्री व्हीएस चौहान, सहायक यंत्री श्री केएस डामोर, जिला सलाहकार रश्मि शर्मा, विकासखण्ड समन्वयक श्री समन कमाली एवं प्रयोगशाला सहायक श्री राजेन्द्र आचार्य भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |