आगर,बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा में औद्यौगिक क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा- मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़ौद में 7791.42 लाख के विकास कार्यां का भूमिपूजन किया

आगर-मालवा, 20 सितम्बर/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आगर-मालवा जिले के बड़ौद कृषि उपज मंडी में आयोजित विकास कार्यां का भूमिपूजन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ वितरण कार्यक्रम में 7791.42 लाख रुपए के विकास कार्यां का भूमि पूजन कर, जनकल्याणकारी योजनाआेंं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी है। प्रदेश के 20 लाख किसानों के खाते में फसल बीमा की 4688 करोड़ रूपए की राशि जमा की गई है। जिन किसानों को बीमा राशि कम मिली है तथा बीमा कम्पनी के लाभ से संतुष्ट नहीं है, उनकी जांच करवाने के निर्देश भी जिला प्रशासन को दे दिए गए है। भावांतर की राशि भी सभी किसानों को भुगतान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों को भ्रमजाल में रखा है। किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं में फसल नुकसानी का फायदा नहीं दिया गया। कोरोना संक्रमण काल के चलते राज्य सरकार को टैक्स से मिलने वाली राशि नहीं आने से निश्चित रूप से आर्थिक सीमाएं हैं, किन्तु फिर भी किसानों के हित में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जायेगी। किसानों की फसल नुकसानी का मुआवजा एवं बीमा राशि का भुगतान करने के लिए राशि का प्रबंध कहीं से भी किया जाएगा। वर्तमान में किसानांं की जो सोयाबीन फसल में नुकसान हुआ हैं, उसकी क्षति का भी शत्-प्रतिशत आंकलन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों की फसल नुकसानी की भरपाई बीमा राशि एवं मुआवजा राशि प्रदाय कर की जाएगी। किसान भाई चिन्ता न करे, प्रदेश सरकार उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कृत-संकल्पित है। जनता की सेवा ही प्राथमिकता का कार्य है। कोरोना काल में जनता को बचाना था, इसलिए लॉकडाउन किया, परन्तु जनता की व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोडी गई। गरीबों को मुफ्त में राशन दिया गया, ताकि उन्हें कोई परेशानी न झेलना पड़े। इसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला तत्परता से लगा रहा। प्रदेश में गरीब की थाली, कभी न रहे खाली की अवधारणा के साथ प्रदेश के सभी पात्र परिवारों को खाद्यान्न पर्ची बनवाकर वितरित की गई, ताकि उन्हें एक रुपए किलो का राशन मिल सकें। जो गरीब भाई-बहन अब भी खाद्यान्न पात्रता पर्ची से वंचित है, उन्हें भी लाभ दिया जाएगा। आगामी तीन सालों में किसी गरीब का कच्चा मकान नहीं रहेगा, सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान बनवाकर दिए जाएंगे। किसी भी माता-बहनों को हैण्डपम्प या दो-तीन किलोमीटर की दूरी से पानी नही लाना पड़े, इसके लिए अगले तीन सालों में सभी गांवों में नल जल योजना के माध्यम से पानी की उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों को भी सिंचाई हेतु भरपूर पानी उपलब्ध करावाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगर-मालवा जिले के लिए स्वीकृत हर घर नल से जल योजना का भी प्राथमिकता से क्रियान्वयन करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश की जनता का जो बड़े हुए बिजली बिल मिले हैं, उनके भुगतान को रोक दिया गया है। आगामी माह से केवल एक ही माह का बिजली बिल भरना होगा। प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या एवं उनके बिजली बिल आधे करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में पथ व्यावसाईयों को कोई परेशानी न हो तथा उनका व्यवसाय पुनः चालू हो सकें, इसके लिए स्ट्रीट वेंडर योजनान्तर्गत बिना ब्याज के 10 हजार रुपए की कार्यशील पूंजी का ऋण उपलब्ध करवाया गया। जिन पथ विक्रेताओं के काम-धंधे बंद हो गए थे, उन्हें फिर से रोजगार से जोड़ दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अधिक से अधिक शहरी एवं ग्रामीण स्ट्रीट वेंडरों को योजना का लाभ दिलवाया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बैंड-बाजा वाले को भी स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ दिया जाएगा साथ ही उन्हें एक रुपए किलों का राशन मिल सकें, इस हेतु खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण कार्य पूरी क्षमता से किया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों को 14 सौ करोड़ रुपए की सहायता उनके विकास के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेटे-बेटियों को पढ़ाई में कोई आर्थिक परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगर को जिला बनाने के साथ ही आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा में कई विकास कार्य हमारी सरकार द्वारा किए गए है। आगे भी कोई कसर विकास कार्यां में नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगर एवं सुसनेर में औद्यौगिक क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। छोटी-छोटी औद्योगिक इकाई लगवाई जाएगी, ताकि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर मुहैया हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही पुलिस, स्वास्थ्य एवं शिक्षक भर्ती निकाली जाएगी, जिससे की शिक्षित बच्चें नौकरी में चयनित होकर सकें। उन्होंने कहा कि आगर जिले की जनता से हमेशा भरपूर प्यार और समर्थन मिला हैं। हमारा संकल्प सबका साथ और सबका विकास है।उन्होंने आमजनों का आव्हान किया कि वे सरकार को अपना भरपूर समर्थन दें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बड़ौद के महाविद्यालय में बीएससी संकाय की शुरूआत के लिए घोषणा की। किसानों की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकें इसके लिए बापचा डेम एवं अन्य सिंचाई तालाबों का निर्माण जिले में करवाया जाएगा। साथ ही किसानों के खेतों पर ट्रांसफार्मर पर लगवाए जाएंगे।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव, राजगढ़ सांसद श्री रोड़मल नागर, विधायक सुसनेर श्री विक्रम सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कलाबाई गुहाटिया, पूर्व विधायक श्रीमती रेखा रत्नाकर, श्री लालजीराम मालवीय, श्री गोपाल परमार,, श्री मुरलीधर पाटीदार, श्री फूलचंद बेदिया, श्री बद्रीलाल सोनी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री गोविंदसिंह बरखेड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री दिलीप सकलेचा, श्री प्रेम मस्ताना, श्री कैलाश कुम्भकार, श्री कैलाश कक्का, श्री भेरूंसह चौहान, श्री मयंक राजपूत, श्री बंटी ऊंटवाल, अजय जैन, राजपाल सिसौदिया, श्री करण सिंह यादव, श्री महेन्द्र जैन, रखप जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ, अपर कलेक्टर श्री एनएस राजावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एमपी एग्रो जिला प्रबंधक ओपी विजयवर्गीय ने किया तथा उपस्थितजनों को आभार कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने माना।
#jansamparkmp

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |