कलेक्टर ने मक्सी एवं बेरछा के अस्पतालों का निरीक्षण कर फीवर क्लिनिक की व्यवस्थाओं को देखा

शाजापुर, 20 सितम्बर 2020/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने गत दिवस मक्सी और बेरछा के अस्पतालों का निरीक्षण कर फीवर क्लिनिक की व्यवस्थाओं को देखा। सर्वप्रथम कलेक्‍टर श्री जैन ने मक्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने फीवर क्लिनिक में रेपिड एन्टीजन टेस्ट की जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति सेम्पल देकर जाँच करवाना चाहे तो उसे मना नहीं करें। उपस्थित चिकित्सक डॉं. आनन्द नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि मक्सी में अभी तक गत दिवस तक कुल 59 व्यक्तियों के टेस्ट पाजिटिव आए है। इनमें से 07 मरीज अन्य जिलों से संबंधित है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवाईयां पर्याप्त मात्रा में है।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि अस्पताल मक्सी शहर से दूर होने के कारण शहर के भीतर आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में ही फीवर क्लिनिक चालू कर एक चिकित्सक एवं लेब टेक्निशियन की ड्यूटि लगाने के लिए कहा।

बैरछा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने फीवर क्लिनिक के बारे में आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.एल.सोलंकी को मेडिकल व्यवसायियों के साथ बैठक कर उनके यहाँ आने वाले बुखार, सर्दी एवं खासी के मरीजों को फीवर क्लिनिक में भेजने के लिए कहें। यहां उन्होंने कहा कि सेम्पल लेने की दर और पाजिटिविटी की दर में ज्यादा अन्तर क्यों है इसकी जानकारी ली। कलेक्टर ने रेपिड एन्टीजन टेस्ट की रिपोर्ट सही है कि नहीं देखनें के लिए टेस्ट लगाने के भी निर्देश दिए। बेरछा में चिकित्सक डॉ भूदेव मेहता ने अस्पताल से संबंधित जानकारी दी। मक्सी एवं बैरछा में कलेक्टर श्री जैन ने अस्पताल के वार्डो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |