अवैध रूप से देसी पिस्टल रखने पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सुश्री सविता सोहाने के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन- 2) श्री अमरेन्द्रसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर श्रीमती हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे “ ऑपरेशन क्लीन ” के तहत बदमाशो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, इसी तारतम्य में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा अवैध देशी पिस्टल रखने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । थाना माधवनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली देसाईनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है, पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान देसाईनगर पर पहुँची जहां एक व्यक्ति घूमते दिखा जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकडते व नाम पता पूछते अपना नाम सतीश उर्फ चकलू सेन पिता प्रकाशचंद्र सेन उम्र 25 साल निवासी 114 देसाईनगर उज्जैन का होना बताया उक्त व्यक्ति कि तलाशी लेने पर कमर में एक देशी पिस्टल रखी मिली । आरोपी सतीश सेन के उक्त कृत्य से उसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना माधवनगर पर अपराध क्रमांक 887/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही की गई । उक्त आरोपी सतीश सेन के द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |