साइंस कॉलेज बनेगा उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक ली

उज्जैन 12 सितम्बर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार 12 सितम्बर को देवास रोड स्थित शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में शहर के समस्त शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक लेकर उच्च शिक्षा के कार्सों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय को उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान बनाया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने प्राचार्यों से कहा कि अपने-अपने संस्थानों के उन्नयन एवं विकास के लिये शासन को प्रस्ताव भेजें, ताकि शासन से मंजूरी दिलाई जा सके। इस बाबत उन्होंने प्राचार्यों के साथ बैठक में चर्चा कर निर्णय लिये।
बैठक में जानकारी दी गई कि शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में एमएससी भौतिकशास्त्र (परम्परागत), कम्प्यूटर विज्ञान प्रारम्भ किये जायेंगे। महाविद्यालय को उच्च शिक्षा उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा प्रदान किया जायेगा। साथ ही महाविद्यालय में बीएससी ऑनर्स पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये जायेंगे और बेचलर ऑफ फिशरीज साइंस पाठ्यक्रम भी शीघ्र छात्रहित में प्रारम्भ करने के लिये उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने सम्बन्धित संस्थान के प्राचार्य को निर्देश दिये। शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन परिसर में मप्र भोज विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय कार्यालय भवन का निर्माण करने पर भी चर्चा की गई। इस सम्बन्ध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कहा कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की ओर आगे बढ़ना है। इसके लिये अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों में अच्छे से अच्छा कार्य किया जाये। साथ ही महाविद्यालयों के परिसरों को सुन्दर बनाया जाकर अच्छे शैक्षिक स्लोगन लिखा जाना चाहिये। कैम्पस परिसर बेहतर होना चाहिये, ताकि छात्रों में एक अच्छा वातावरण निर्मित हो सके। अच्छे कार्य करने के लिये कभी-कभी कठोर निर्णय लेकर उसका पालन करना आवश्यक है। मंत्री डॉ.यादव ने प्राचार्यों से कहा कि वे वर्तमान से लेकर आने वाले 10-20 वर्षों का एक मास्टर प्लान बनायें, ताकि उच्च शिक्षा में और बेहतर गुणवत्ता लाई जा सके। बैठक में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रावास का पहुंच मार्ग महाविद्यालय की सीमा में लाये जाने का प्रस्ताव पर भी चर्चा कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश जारी किये। डीजीसी में बीसीए, बीबीए, पीजीडीसीए, पीजीडीव्हाय, बीएससी में पर्यावरण विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स विषय तथा एमएससी रसायन, वनस्पतिशास्त्र, प्राणीशास्त्र, भौतिकशास्त्र खोले जाने के प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देश दिये। देवासगेट स्थित महाविद्यालय भवन को स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत हैरिटेज भवन घोषित करने पर चर्चा की गई। महाविद्यालय में बीएससी (परम्परागत) कक्षाएं प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में बीए, बीएससी (परम्परागत) पाठ्यक्रम वर्ष 2021-22 से शासन द्वारा प्रारम्भ किये जायेंगे। साथ ही दो विषयों में आचार्य डिग्री हेतु पाठ्यक्रम खोले जायेंगे। जीडीसी में बीए तथा बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम आरम्भ किये जायेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सभी महाविद्यालयीन संस्थाओं के अधोसंरचना विकास के लिये राशि उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि महाविद्यालय परिसरों के सौन्दर्यीकरण पर बल दिया जाये और ग्रीन कैम्पस के निर्माण किया जाये। महाविद्यालय परिसरों में अनुशासन व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के आदेश भी सम्बन्धितों को दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |